फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से काफी दूर है '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' का एक हफ्ते का कलेक्शन, जानें 'दे दे प्यार दे 2' का क्या है हाल?

Fri, 28 Nov 2025 08:06 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के एक हफ्ते और 'दे दे प्यार दे 2' ने दो हफ्तों में कितना कलेक्शन किया है? 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' धीमी रफ्तार से चल रही हैं। पहले हफ्ते में दोनों ही फिल्मों ने बजट के हिसाब से कम कमाई की है। 'दे दे प्यार दे 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
'120 बहादुर' की पहले हफ्ते की कमाई
21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फरहान अख्तर की इस फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। रविवार को इसने सबसे ज्यादा चार करोड़ रुपये की कमाई की। गुरुवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने एक हफ्ते में 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मस्ती 4' का एक हफ्ते का कलेक्शन
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की अदाकारी वाली फिल्म 'मस्ती 4' ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। रविवार को इसने सबसे ज्यादा तीन करोड़ रुपये कमाए। गुरुवार को इसकी कमाई एक करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने एक हफ्ते में 13.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Dhanush: ‘दस साल हो गए पर कुंदन अब भी यहीं है’, बनारस की गलियों में घूमते दिखे धनुष; साझा की खूबसूरत यादें

4 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी रकुल - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
'दे दे प्यार दे 2' का दो हफ्तों का कलेक्शन
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। पहले दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसने 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने दो हफ्तों में 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्ती 4, 120 बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन निकला आगे?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' टकरा रही हैं। कमाई के मामले में बुधवार को 'मस्ती 4' ने बाजी मारी है। 'मस्ती 4' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जाता है, वहीं '120 बहादुर' का बजट 80-90 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस बीच फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने गुरुवार को दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें