फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इन 10 हीरोइनों के आगे फीकी है फिल्मी अभिनेत्रियां

Fri, 17 Jun 2016 10:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
tv actress
छोटे पर्दे के हमारे टीवी सिरियलों में फैमली ड्रामे की भरमार रहती हैं। चाहे वो सास-बहु का सिरियल हो, कोई हॉरर सिरियल हो या कोई प्यारी सी लव स्टोरी। इन सीरियल्स में बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों को हम ठीक उसी रूप में पहचानने लगते हैं, जिस रुप में उन्हें देखते हैं। लेकिन हमेशा साड़ी में लिपटी रहने वाली छोटे पर्दे की ये संस्कारी अभिनेत्रियां अपने निजी जिंदगी में बिलकुल इसके विपरीत हैं। यकीन नहीं आता हो तो खुद ही देख लिजिए।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : instagram
मौनी राय
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने नागिन बनकर कईयों के दिलों को डसा था। मौनी उन टीवी हसीनाओं में से हैं जो छोटे कपड़े, बिकिनी पहनने में बिल्कुल नहीं शर्मातीं। यकीनन इसमें वो बहुत अच्छी भी लगती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : instagram
क्रिस्टल डिसूजा 
छोट पर्दे पर निगेटिव किरादारों के लिए जाने जाने वाली ये अभिनेत्री अपनी निजी जिदंगी में काफी स्टाइलश हैं। टीवी इंडस्ट्री में इनके स्टाइल और कपड़ों के पहनने के अंदाज की खूब चर्चा होती है।

4 of 11
- फोटो : instagram
सोनारिका भदोरिया
छोदे पर्दे पर देवी पार्वती का किरदार निभा चुकी इस अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर बिकनी में अपनी फोटो जारी की थी। उस फोटो ने सभी को हैरान कर दिया था लेकिन सोनारिका ने कहा कि वो ऐसी ही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : instagram
माही विज
'लागी तुझसे लगन' सीरियल से मशहूर ये अभिनेत्री अपने फिटनेस को लेकर खासा सजग रहती हैं। बेशक उसके लिए माही जिम में खूब पसीना भी बहाती हैं लेकिन वे बर्गर, पिज्जा जैसे जंकफूड खाना भी नहीं भूलती।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : instagram
जेनिफर विंजेट
सीरियल 'सरस्वती चंद्र' से मशहुर ये अभिनेत्री बिंदास जीवन जीने में यकीन रखती है। यहां तक कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक होने के बाद भी इनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा है। इनकी फोटो देखकर भी यहीं लगता है।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : instagram
दृष्टि धामी
दृष्टि एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और मॉडल भी हैं।  दृष्टि को ‘मधुबाला’ सीरियल से ख्याति मिली थी। दृष्टि अपने बेहतरीन डांस की बदौलत “झलक दिखला जा-6” की विजेता भी रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी बताती है कि  दृष्टि अपनी निजी जिंदगी में काफी हॉट हैं।

8 of 11
- फोटो : instagram
 कृतिका कामरा 
छोटे पर्दे पर डॅा. निधि के किरदार से मशहूर होने वाली कृतिका कामरा अपनी निजी जिंदगी में काफी बोल्ड हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक फोटोशूट के दौरान टॉपलेस पोज दिया था।

9 of 11
- फोटो : instagram
 निया शर्मा
निया ने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ धारावाहिक से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। निया भारत की पहली टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कैंसर पेशेंट की भूमिका निभाने के लिए बाल मुड़वा लिए थे। इंस्टाग्राम पर इनकी फोटो देखकर कोई भी इन्हें स्टाइल क्वीन कहने से गुरेज नहीं करेगा।

10 of 11
- फोटो : instagram
राधिका मदन
'मेरी आशिकी तुमसे ही’ सीरियल में इशानी की भूमिका निभाने वाली राधिका असल लाइफ में अपने किरदार से बेहद अलग हैं। राधिका को डांस करना तो पसंद ही है, साथ ही उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना-फिरना भी पसंद है। इंस्टाग्राम पर इनकी सेल्फी फोटो की भरमार है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : instagram
कविता कौशिक
कविता ने भले ही कई टीवी सीरियल्स किए हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान सब टीवी के शो "एफआईआर" से मिली। कॉलेज के दिनों से ही कविता को इवेंट होस्टिंग और एंकरिंग का शौक रहा है। अपनी निजी जिंदगी में भी कविता इंस्पेक्टर चौटाला की तरह बिंदास और बेबाक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें