एक वक्त जिन हीरोइनों के आने से फिल्मी पंडितों को लग रहा था कि वे अच्छा काम करेंगी। आज बॉलीवुड फिल्मों से गायब हैं। मिलिए ऐसी ही 10 हीरोइनों से।
विज्ञापन
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
2 of 11
- फोटो : www.india-forums.com
राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया। 1999 में 'प्यार में कभी कभी' से डेब्यु किया। उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यु का जी सिने अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद 'जिस देश में गंगा रहता है', 'मुझे कुछ कहना है', 'ये है जलवा', 'मैंगो सफल', 'प्राण जाए पर शान न जाए', 'झंकार बीट्स' और 'चमेली' जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। साल 2003 में रिंकी ने कारोबारी समीर सारन से शादी कर ली, तब से रिंकी परदे पर नहीं दिखीं। एक दिलचस्प बात ये भी है कि रिंकी का असली नाम उनकी बहन ट्विंकल की तर्ज पर रिंकल था जिसे फिल्मों के लिए रिंकी कर दिया गया।
विज्ञापन
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
3 of 11
- फोटो : gettyimages
रिया और राइमा सेन गुजरे जमाने आदाकारा मुनमुन सेन की बेटी हैं। दोनों बॉलीवुड में मुकाम बनाने में नाकाम रहीं। दोनों बहनें बंगाली पृष्ठभूमि की हैं। राइमा ने ज्यादातर बंगाली फिल्में ही की हैं। दोनों बहनें हिंदी फिल्मों में तो नहीं चलीं, लेकिन पेज थ्री पार्टीज की शोभा जरूर बढ़ाती हैं।
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
4 of 11
- फोटो : gettyimages
नील एंड निक्की, टैंगो चार्ली, सरकार और श्श जैसी कुछ फिल्मों में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हाथ आजमाया। कामयाब नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
5 of 11
10 flop actresses who are not seen in bollywood now
- फोटो : gettyimages
निशा कोठारी का नाम प्रियंका कोठारी भी है। हिंदी, तमिल, तेलगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया लेकिन रामगोपाल वर्मा की फिल्मों के लिए सेक्स सिंबल के तौर पर जानी गईं। लैक्मे फैशन वीक की मॉडल भी हैं। आखिरी दफा हिंदी फिल्मों में साल 2011 में 'बिन बुलाए बाराती' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
6 of 11
- फोटो : gettyimages
अमृता अरोड़ा ने फिल्में तो लगभग ठीक कीं। लेकिन उस सफलता की हमेशा दरकार बनी रही जो हर सितारा अपने नाम करना चाहता है। अमृता अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल, टीवी प्रेजेंटर, वीडियो जॉकी भी हैं। साल 2002 में आई 'कितने दूर कितने पास' में अभिनेता फरदीन खान की हीरोइन बन डेब्यु किया। इसके बाद दर्जनों फिल्मों में काम किया। मुझसे शादी करोगी, हे बेबी, गोलमाल रिटर्न्स कुछ ठीक फिल्में थीं। फिल्मों की असफलता के साथ अभिनेत्री भी न जाने कहां गुम हो गई।
विज्ञापन
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
7 of 11
- फोटो : gettyimages
सेलीना जेटली साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने सिर करके ब्यूटी क्वीन बनीं तो फिल्मों में हाथ डाल दिया। साल 2003 में जीशान और खेल जैसी फिल्मों से शुरुआत की। इसके बाद कुछ एक ठीक फिल्में भी आईं लेकिन साल 2012 के बाद से सेलिना रुपहले परदे पर नहीं दिखाई दीं। उनकी आखिरी फिल्म 'विल यू मैरी मी?' थी।
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
8 of 11
10 flop actresses who are not seen in bollywood now
- फोटो : gettyimages
दिया मिर्जा ने साल 2000 से अब तक थोक के भाव फिल्में कीं, लेकिन कामयाब अभिनेत्री के तमगे से महरूम रहीं। दिया फिल्में प्रोड्यूस भी करती हैं। साल 2000 में मिला मिस एशिया का खिताब अब तक की उनकी सबसे बड़ी सफलता है।
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
9 of 11
- फोटो : gettyimages
पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस अमृता राव अपनी क्यूट एंड कल्चर्ल्ड गर्ल की छवि आज तक नहीं तोड़ पाई हैं। साल 2002 में फिल्म अब के बरस से डेब्यु किया। साल 2006 में फिल्म विवाह में दमदार अभिनय किया। वेलकम टू सज्जनपुर, मैं हूं ना जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में कीं। साल 2013 में सत्यागृह उनकी आखिरी फिल्म थीं जब वे परदे पर दिखी थीं। अब तो मुश्किल ही लग रहा कि अमृता बतौर अभिनेत्री फिल्मों में लौटेंगी। हाल ही में उन्होंने रेडियो जॉकी अनमोल से शादी कर ली है।
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
10 of 11
10 flop actresses who are not seen in bollywood now
- फोटो : gettyimages
मिनिषा लांबा की पहली फिल्म 'यहां' (2005) थी। इसके बाद हनीमून ट्रैवल्स प्रा. लि., बचना ऐ हसीनों, भेजा फ्राई जैसी फिल्में आईं। इनमें पहली फिल्म को छोड़ दें तो बाकी दर्जन भर फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। आजकल बॉलीवुड फिल्मों से गायब चल रही हैं।
फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड में नहीं दिखीं ये 10 हीरोइनें
11 of 11
- फोटो : wikipedia
उवर्शी शर्मा ने साल 2007 में फिल्म नकाब से डेब्यु किया। इसके बाद बाबर, खट्टा मीठा और साल 2012 में आई आक्रोश चक्रधर जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म खट्टा मीठा को छोड़ दें तो इनकी बाकी फिल्मों को याद करना मुश्किल होता है। फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों से गायब हैं।