फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: 26 आरक्षित सीटों पर ऐसा रहा नतीजा; अर्जुन मुंडा, निसिथ प्रमाणिक और भारती पवार जैसे बड़े चेहरे भी चित्त

Sat, 08 Jun 2024 04:27 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम में कई कद्दावर चेहरे ऐसे रहे जो चारों खाने चित्त हो गए। इन नेताओं में पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सरीखे लोग भी शामिल हैं। देश की 26 आरक्षित सीटों पर भाजपा को करारी हार मिली है। एक नजर इन सीटों के चुनाव परिणाम पर।
विज्ञापन
1 of 6
आरक्षित सीटों पर चुनाव परिणाम - फोटो : amar ujala graphics
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कई मायनों में बेहद चौंकाने वाले साबित हुए हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगभग 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है, तो दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में आरक्षित लोकसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल चुकी हैं। अर्जुन मुंडा और निसिथ प्रमाणिक जैसे केंद्रीय मंत्री भी अपना किला बचाने में असफल रहे। बता दें कि संसद की कई सीटें अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के मकसद से आरक्षित की जाती हैं। वर्तमान समय में कुल 131 आरक्षित सीटों में 84 अनुसूचित जाति यानी शेड्यूल कास्ट (SC) और 47 अनुसूचित जनजाति यानी शेड्यूल ट्राइब या एसटी के लिए आरक्षित हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एससी-एसटी के लिए आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव नतीजे - फोटो : amar ujala graphics
चुनाव परिणाम का विश्लेषण करने से पता चलता है कि भाजपा कम से कम 26 आरक्षित लोकसभा सीट हार चुकी है। इन सीटों पर कांग्रेस या उसके सहयोगी दलों को जीत मिली है। चुनावी नतीजे के विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि भाजपा कम से कम 42 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में जीतने में भी कामयाब रही। भाजपा के अलावा कुछ अन्य सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल घटक दलों के नेताओं को जीत मिली।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री को मिली करारी मात

3 of 6
खूंटी लोकसभा सीट पर जीतने वाले काली चरण मुंडा (बाएं) और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (दाहिने) - फोटो : eci affidavits
विजय पताका फहराने वालों में एनडीए की सहयोगी पार्टियां- जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं। जिन प्रमुख सीटों पर भाजपा को हार मिली है उसमें झारखंड के सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सबसे बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं। मुंडा केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल थे। अर्जुन मुंडा को 1,49,675 वोट के बड़े अंतर से शिकस्त मिली।

4 of 6
निसिथ प्रमाणिक और भारती प्रवीण पवार (फाइल) - फोटो : एएनआई
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की सीट से चुनाव लड़ रहे कौशल किशोर, पश्चिम बंगाल से ताल ठोक रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री रह चुकीं भारती प्रवीण पवार के नाम भी चुनाव हारने वाले कद्दावर किरदारों में शामिल हैं। एनडीए के जीतने वाले उम्मीदवारों में राजस्थान के बीकानेर से चुनाव लड़ रहे निवर्तमान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम शामिल है। इनके अलावा बिहार से दो चर्चित चेहरे भी आरक्षित सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे। इनमें युवा नेता चिराग पासवान ने बिहार की हाजीपुर सीट से जीत हासिल की जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गया से एक लाख से अधिक वोट से जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस नेता की धमाकेदार जीत

5 of 6
कुमारी सैलजा (फाइल) - फोटो : एएनआई
बिहार की सासाराम सीट भी सुरक्षित है यहां भाजपा सांसद शिवेश कुमार को कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के हाथों हर का मुंह देखना पड़ा। भाजपा शासित से हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को जीत हासिल हुई। उन्होंने बीजेपी के अशोक तंवर को 268000 वोटों से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय जीतीं, भाजपा का दामन थामते ही मिली करारी हार

6 of 6
नवनीत राणा (फाइल) - फोटो : ANI
आरक्षित सीटों पर भाजपा को दक्षिण भारत में भी भाजपा को हार का स्वाद चखना पड़ा। तेलंगाना के साथ-साथ कर्नाटक में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। तेलंगाना में हाल ही में सत्तारुढ़ हुई कांग्रेस ने आरक्षित सीटें अधिक हासिल की है जबकि भाजपा एक आरक्षित सीट जीतने में सफल रही। कर्नाटक में गुलबर्गा और बेल्लारी के साथ-साथ चामराजनगर सीट पर भी भाजपा को हार का मुंह देखा पड़ा। महाराष्ट्र के नंदुरबार, गढ़चिरोली चिमूर और डिंडोरी सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। पिछले चुनाव में अमरावती लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद चुनी गई नवनीत राणा इस पर भाजपा की टिकट पर लड़ीं, लेकिन उन्हें भी करारी मात मिली।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें