फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी, जानें दुनिया के ऐसे ही अजीबोगरीब कानून

Thu, 06 Feb 2020 03:24 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर
दुनिया घूमना कौन नहीं चाहता। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए कई लोगों ने नौकरी छोड़ ट्रैवल ब्लॉगिंग को ही पेशा बना लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों में घूमना, वहां की संस्कृति, सभ्यता और रहन-सहन को जानना, नए लोगों से मिलना अलग ही अनुभव है। इस दौरान आपको कई अजीब बातें भी पता चलती हैं।

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर है जहां हर वक्त मुस्कुराना जरूरी है। ऐसा न करना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा देश जहां रात के 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। है न अजीब। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे ही 8 अजीबोगरीब कानून के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
File Photo
बल्ब बदलने के लिए कानून
  • आमतौर पर घर या ऑफिस में एक बल्ब बदलने का काम हम खुद ही कर लेते हैं। या फिर किसी सहायक से करवा लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी है। 
  • ये काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है, जिसके पास इसका लाइसेंस हो। ये कानून न मानने पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 500 रुपये) तक जुर्माना हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 9
फ्लोरिडा
गैस छोड़ना गैरकानूनी
शाम के 5.59 बजे तक तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन शाम 6 बजे के बाद आप फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहों पर गैस नहीं छोड़ सकते। यहां ऐसा करना बदतमीजी मानी जाती है।

4 of 9
File Photo - फोटो : पेक्सेल्स
गाड़ी में पेट्रोल के लिए कानून
अगर आप जर्मनी में हैं तो आपकी गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए। गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना यहां गैर-कानूनी माना गया है। यहां मानना है कि इससे दूसरे ड्राइवर्स का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए 65 पाउंड (करीब 6 हजार रुपये) जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
सांतेकित तस्वीर
मोटा होना गैरकानूनी
  • जापान ने दुनिया को सूमो रेसलिंग दी। लेकिन इस देश में मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है। 2009 में बने कानून के अनुसार, यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है। 
  • कानून के अनुसार, जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : Social media
संसद में मौत गैरकानूनी
इंग्लैंड में कानून है कि यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा था कि इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि ये भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं लिखित व्याख्या नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
सांकेतिक तस्वीर
हर वक्त मुस्कुराना जरूरी
अगर आप इटली के मिलान शहर में हैं, तो जरूरी है कि आप हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान रखें। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में इससे छूट दी गई है। इसके अलावा अगर आप ये नियम नहीं मानते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
टॉयलेट में फ्लश करना गैरकानूनी
ये कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। अगर आप किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हों, तो यहां रात 10 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वो आपका अपना घर ही क्यों न हो। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।

ये भी पढ़ें : जब चांद पर खेला गया धरती का ये लोकप्रिय खेल, जानें कौन था वो खिलाड़ी
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रेडियो पर गाने सुनाने के लिए कानून
कनाडा में कानून है कि यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवां गाना किसी कनेडियन द्वारा गाया गया हो। कनेडियन रेडियो एंड टेलीविजन आयोग द्वारा ये नियम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : वो गुमनाम महिला जिसके कारण दुनिया की करोड़ों महिलाओं को मिली मां बनने का खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें