Success Growth: नेतृत्व करना जोखिम के बिना संभव नहीं है। एक शोध से पता चला है कि जोखिम उठाने वाले पेशेवरों को, खासकर प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में, भारी समर्थन मिलता है। उन्हें ज्यादा प्रभावशाली और प्रतिष्ठित माना जाता है। जोखिम उठाना कोई भी ऐसा व्यवहार है, जिसे किसी भी तरीके से नियंत्रित करके आगे बढ़ा जा सकता है।
आम तौर पर जोखिम अक्सर फायदेमंद ही साबित होते हैं, इसलिए बतौर पेशेवर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए आपको छोटे-छोटे जोखिम उठाने चाहिए। इससे आपको धीरे-धीर आगे बढ़ने और जोखिम उठाने की आदत डालने में मदद मिलेगी। साथ ही, बड़े जोखिम उठाने के लिए आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।