चीन के वुहान प्रांत से फैलना शुरू हुए कोरोनावायरस की दहशत अब तक कम नहीं हो पाई है। इस खतरनाक विषाणु से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या वैश्विक स्तर पर 2,700 के पार हो चुकी है। ज्यादातर मौतें चीन में हुई हैं। दुनियाभर में इस विषाणु के 80 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
चीन से बाहर दक्षिण कोरिया ऐसा एकमात्र देश है जो इस खतरनाक विषाणु की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां कोरोना के 1260 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस विषाणु की चपेट में एशिया, अफ्रीका, मध्य-पूर्व और यूरोपीय देश भी आए हैं। इटली में 320 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हुए हैं।
ईरान में 90 संक्रमित मरीज हैं और 15 की मौत हो चुकी है। ऐसे में कोरोना को लेकर हर किसी के जेहन में उठने वाले पांच सवालों का विस्तार से जवाब जानिए, आपको क्या, कैसे, कहां, कब और क्यों का पूरा जवाब मिल जाएगा। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या है Covid-19