फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे में तैयार किया अनाेखा एेप अब रखेगा अाप पर नजर, हाे जाएं सावधान

Sun, 01 Apr 2018 01:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
छात्र एवं छात्राएं
अगर आप ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं तो आने वाले दिनों में सरकार मोबाइल ऐप के जरिए आपके ऊपर निगरानी रखेगी। यह ऐप 36 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद सोमवार को तैयार हाे गया है। अब यह एेप अाप की निगरानी करेगा। एेसे में अगर अाप भी अधिक पानी बर्बाद करते हैं ताे अापकाे सावधान हाेने की जरूरत है। 
 




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एेप तैयार करते छात्र एवं छात्राएं
पीएसआईटी में दो दिनों से चल रही तकनीकी प्रतियोगिता ‘हैकथॉन-18’ का समापन हो गया। प्रतियोगिता के तहत देशभर से जुटी 34 टीमों के प्रतिभागियों को 36 घंटे के अंदर जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संचारण मंत्रालय की समस्याओं का निस्तारण करना था। प्रतिभागियों ने इस काम को बखूबी किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
छात्र एवं छात्राएं
एनएमएएम इंस्टीट्यॅट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने हाइड्रो केयर मोबाइल ऐप तैयार किया। टीम लीडर बी. श्वेता राव ने बताया कि यह ऐप किसी भी क्षेत्र के ओवरहेड टैंक से सप्लाई होने वाले पानी का पूरा ब्योरा बता सकेगा। मतलब टैंक से किस घर में कितना पानी जा रहा है और वहां कितना प्रयोग हो रहा है इसकी जानकारी दे देगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
एेप तैयार करते छात्र
उपभोक्ता के मोबाइल पर भी इसका मैसेज जाएगा और जलकल विभाग के पास भी विस्तृत रिपोर्ट तुरंत अपडेट हो जाएगी। इस ऐप को श्वेता के साथ मिलकर इंस्टीट्यूट के ही इंजीनियरिंग छात्र प्रदीप बी, अनूप, अक्षय कुमार, सुष्मिता राव और स्वाती ने तैयार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें