फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET 2018 आंसर की का है इंतजार तो पढ़ लें पहले ये जानकारी

Wed, 21 Nov 2018 10:40 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uptet
उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2018 के लिए उत्तर कुंजी जारी करेगा। रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तर कुंजी आज आधिकारिक वेबसाइट, upbasiceduboard.gov.in पर जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने आंसर की नीचे दिए गए चरणों का पालन कर देख सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Result
उत्तर कुंजी की जांच ऐसे करें-

    सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
    होमपेज पर दिए लिंक 'प्राथमिक और उच्च प्राथमिक यूपीटीईटी 2018 उत्तर कुंजी' पर क्लिक करें।
    अपनी आवश्यकता के अनुसार यूपीटीईटी 2018 उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
    दिए गए निर्देश के अनुसार उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन

3 of 5
यूपीटीईटी 2018: उत्तर कुंजी

उत्तर कुंजी आज जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 23 या 24 नवंबर, 2018 तक अपनी आपत्तियों को सामने रखने का मौका दिया जाएगा। आपत्तियों के बाद, यूपी बोर्ड 30 नवंबर, 2018 को यूपीटीईटी 2018 की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। फिर परीक्षा के अंतिम परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

4 of 5
परीक्षा विवरण-

परीक्षा 18 नवंबर, 2018 को आयोजित की गई थी।

यूपीटीईटी 2018 पहली शिफ्ट परीक्षा 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी, उन उम्मीदवारों के लिए जो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 पढ़ाना चाहते हैं।

दूसरी शिफ्ट परीक्षा सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा राज्य के सभी जिलों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की गई थी।

यूपीटीईटी के बारे में-

यूपीटीईटी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षण नौकरियों की मांग करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है।

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें