उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2019 - Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test) की नई तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। अब यह परीक्षा 08 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि पहले ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत देशभर में नागरिकता कानून (Citizenship Act 2019 - CAA 2019) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों और बाधित इंटरनेट सेवाओं के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर चुकें होंगे। अब अंतिम समय में सभी विषयों को सहीं से रिवीजन करना बेहद जरुरी है, सभी उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है।ज्यादातर छात्र अंतिम समय में नया टॉपिक उठाकर पढ़ने लगते हैं। इस समय में आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बल्कि रिवीजन और आगे दी गई जानकारी पर ध्यान दें। इस लेख में न केवल हम आपको बताएंगे की आप कैसे इस समय का सहीं से उपयोग कर सकते हैं बल्कि कुछ ऐसे टिप्स भी जो आपको दिला सकते हैं बेहतर अंक।