डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) 2019 की दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है। इस आवंटन सूची को एकेटीयू ने यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। जो उम्मीदवार यूपीएसईई की काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। आप यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं या इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी आसानी से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि AKTU लखनऊ से संबद्ध सभी कॉलेजों में लगभग 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं। अब इन पर दाखिले के लिए दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें 16 जुलाई से 29 जुलाई, 2019 के बीच केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 23 जुलाई, 2019 को जारी की जाएगी। अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी सीट को फ्रीज कर सकते हैं या छोड़ सकते हैं। यूपीएसईई के चौथे राउंड की आवंटन सूची भी इसी महीने जारी कर दी जाएगी। दाखिले के बाद शैक्षणिक सत्र 27 जुलाई से शुरू होगा और रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग अगस्त में होगी। अपनी दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें...