UPSC Preparation Tips: हर छात्र के पास इतने पैसे नहीं होते कि किसी शहर में रहने-खाने के साथ-साथ कोचिंग में भी लाखों रुपये खर्च कर सके। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसकी मदद से छात्र बिना कोचिंग के भी अपनी यूपीएससी की तैयारी को शुरू कर सकते हैं।
UPSC Preparation Tips: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC परीक्षा पास करना किसका सपना नहीं होता। बेहतरीन पद, रूतबा, वेतन और समाज के लिए कार्य करने का अवसर। ये सभी एक साथ किसी नौकरी में है तो वह सिविल सेवा में ही है। यही कारण है कि हर साल लाखों की संख्या में युवा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा होते हैं। कोई अपने घर पर तो कोई घर से दूर किसी बड़े शहर में यूपीएससी की तैयारी में अपना पसीना बहा रहा होता है। हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग काफी महंगी हो गई है। हर छात्र के पास इतने पैसे नहीं होते कि किसी शहर में रहने-खाने के साथ-साथ कोचिंग में भी लाखों रुपये खर्च कर सके। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से छात्र बिना कोचिंग के भी अपनी यूपीएससी की तैयारी को शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं-:
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
सबसे पहले छात्र सिलेबस को समझें
यूपीएससी की तैयारी शुरू करने का सबसे पहला कदम है सिलेबस को डाउनलोड कर के इसे समझना। छात्रों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस आसानी से मिल जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझें। इसके बाद ही तैयारी की ओर बढ़ें।
विज्ञापन
3 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
टाईम-टेबल रेडी करें
सिविस सेवा परीक्षा के लिए सबसे अधिक जरूरी है छात्र का डेडिकेशन। यह तैयारी का सबसे अहम हिस्सा है। मन में दृढ़संकल्प हो तो कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं होती। इसलिए सबसे पहले अपनी समय-सारणी (Routine) बनाएं और इसके अनुसार पढ़ाई शुरू करें। फोन और सोशल मीडिया जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें।
4 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
न्यूज पेपर पढ़ना है जरूरी
यूपीएससी की परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स काफी जरूरी सेक्शन है। हर साल इस सेक्शन से कई प्रश्न पूछे ही जाते हैं। करेंट अफेयर्स को जानने के लिए न्यूज-पेपर एक अहम साधन है। इसे नियमित तौर पर पढ़ने की आदत डाल लें। इससे करेंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ बनेगी।
विज्ञापन
5 of 10
UPSC Preparation
- फोटो : Amar Ujala
ऑप्शनल का चयन सोच-समझ कर करें
अगर आप यूपीएससी की तैयारी करने वाले हैं तो इसमें ऑप्शनल विषय का महत्व बहुत अधिक है। पहले सभी विषयों को समझें। अपनी पसंद को भी प्राथमिकता दें और जिस विषय के लिए आपको महसूस हो कि आप इसमें बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, उस विषय का चुनाव करें।
विज्ञापन
6 of 10
UPSC Preparation
- फोटो : Amar Ujala
एनसीईआरटी है पहला उपाय
छात्र यह बात जान लें कि यूपीएससी की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें बहुत महत्वपूर्ण होती है। इससे छात्रों को बेसिक तैयार करने में मदद मिलती है। इसे पढ़ने के बाद ही आप अन्य विषयों को और अच्छी तरह से समझ पाएंगे।
विज्ञापन
7 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
नोट्स बनाने की आदत डालें
छात्रों को सलाह है कि वे केवल किताब से पढ़ाई न करें बल्कि आगे चलकर रीविजन के लिए टॉपिक्स के नोट्स और शॉर्ट नोट्स बनाते रहे। अन्यथा छात्र पीछे का पढ़ा हुआ भूलते चले जाएंगे। जब परीक्षा में बेहद कम दिन बचे होंगे तो शॉर्ट नोट्स आपको तैयारी में बहुत मदद करेंगे।
8 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
मॉक टेस्ट है जरूरी
यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को यह बात पता होनी चाहिए कि सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास बहुत जरूरी है। इस परीक्षा में प्रश्न थोड़े से घूमा कर पूछे जाते हैं। इसलिए छात्र अपनी तैयारी के दौरान मॉक टेस्ट सॉल्व करते रहें। इसके अलावा बीते वर्षों के प्रश्नों को भी देखें। इससे आप खुद का आंकलन भी कर सकेंगे और आपकी तैयारी भी मजबूत होगी।
9 of 10
UPSC Preparation Tips
- फोटो : Amar Ujala
आंसर राइटिंग का अभ्यास करें
किसी भी विषय या टॉपिक को पढ़ने के बाद उम्मीदवार उससे जुड़े उत्तर को लिखने का अभ्यास जरूर करें। इसके लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में आपको उत्तर लेखन करना होगा। इसके लिए तैयार रहें।