यूपीएसई की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में परीक्षार्थी तनाव में हैं ये सोचकर की अपनी तैयारी को अंजाम कैसे दें।चूंकि परीक्षा 2 जून से हैं इसलिए समय बेहद कम है। अगर आप भी यूपीएससी की परीक्षा देने वाले हैं तो अगली स्लाइड में दिए गए टिप्स फॉलो करें जिससे आपकी तैयारी में आसानी हो।
विज्ञापन
2 of 6
पुराने पेपर सॉल्व करें-
परीक्षार्थियों को रिवीजन के लिए पिछले साल के पेपर्स जरूर सॉल्व करना चाहिए। इससे उन्हें अंदाजा लग जाएगा कि किस तरह के सवाल मेन्स की परीक्षा में पूछे जाते हैं। खासकर पिछले 3-4 साल के पेपर्स पर जोर दें।
विज्ञापन
3 of 6
NCERT की किताबें पढ़ें-
NCERT की किताबों से आप बेसिक जानकारी ले सकते हैं। मॉक टेस्ट से अभ्यास करना सबसे ज्यादा कारगर होता है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि NCERT यूपीएससी की तैयारी के लिए काफी मदद कर सकती हैं।
4 of 6
हर रोज अखबार पढ़ें-
अखबार को अपनी आदत में शुमार कर लें और हर रोज जरूर पढ़ें। इससे आपका सामान्य ज्ञान तो बढ़ेगा ही साथ ही रोजाना की घटनाओं से भी अवगत रहेंगे। यूपीएससी के पेपर में जनरल अवेयरनेस से काफी सवाल पूछे जाते हैं ऐसे में अखबार इसमें आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
राइटिंग स्किल पर करें काम-
यूपीएससी में पढ़ने के साथ-साथ लिखने पर भी फोकस करना जरूरी है। परीक्षार्थी सिर्फ पढ़ने पर ही ध्यान ना दें। दरअसल, मेन्स परीक्षा सब्जेक्टिव होता है इसलिए अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो लेखन शैली पर काम करें।
यूपीएससी परीक्षा के लिए दिनभर किताबें खोलकर पढ़ना जरूरी नहीं है बल्कि उससे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने स्टडी टाइम को किस तरह सेट करके पढ़ाई करते हैं। सबसे पहले स्टडी के लिए प्लान तैयार कर लें कि किस विषय में आपको कितना समय देना है। जिन विषयों में आप कठिनाई महसूस करते हैं उस पर ज्यादा वक्त दें, साथ ही रिवीजन भी हर दिन करते जाएं।