फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ दो साल के बच्चे के साथ परिवार को भी संभाला, बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी

Tue, 03 Mar 2020 03:07 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यूपीएससी की टॉपर पुष्पलता - फोटो : social media
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) की परीक्षा की तैयारी करना और इसमें सफलता पाना आसान नहीं होता। कुछ लोग पहले प्रयास में सफलता पा जाते हैं तो कुछ को कई साल लग जाते हैं। लेकिन इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि अंतिम मकसद तो सफल होना ही है।

यहां हम आपको ऐसी एक महिला की कहानी बता रहे हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणा हैं। इस महिला ने बिना कोचिंग किए, दो साल के बच्चे समेत पूरे परिवार को संभालते हुए तैयारी की और सफल हुईं। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए क्या सबसे ज्यादा जरूरी है। बताया कि उन्होंने कैसे तैयारी की। इनके बारे में आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पलता - फोटो : Social media
इस महिला का नाम है पुष्पलता। पुष्पलता ने बताया है कि वह पहले निजी बैंक में काम करती थीं। लेकिन नौकरी में ज्यादा मन नहीं लगता था। वो कुछ बेहतर करना चाहती थीं, अपने लिए और समाज के लिए। आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
पुष्पलता - फोटो : Social media
  • साल 2015 में पुष्पलता ने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।
  • अब तक उनकी पढ़ाई में पांच साल का गैप आ चुका था। शादी हो चुकी थी और दो साल का बेटा भी था।
  • पुष्पलता अपने बेटे का ध्यान तो रखती ही थीं, साथ में पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी संभालती थीं। इसके साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करती थीं।

4 of 6
पुष्पलता - फोटो : Social media
  • हरियाणा की रहने वाली पुष्पलता ने कभी कोचिंग नहीं की। वो तैयारी के लिए दिल्ली जाना चाहती थीं। लेकिन पैसों की कमी और जिम्मेदारियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।
  • पुष्पलता बताती हैं कि जब कोचिंग के सभी दरवाजे बंद हो गए, तो मैंने सेल्फ स्टडी पर ही पूरा ध्यान लगाया।
  • लेकिन पहली बार जब परीक्षा दी तो 7 अंकों की कमी से सफल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

5 of 6
पुष्पलता - फोटो : Social media
  • पुष्पलता ने बताया है कि पहली बार असफल होने के बाद परिवार वालों ने भी कह दिया था कि वे ज्यादा समय तक उसे सपोर्ट नहीं कर सकेंगे।
  • लेकिन पुष्पलता अपनी कोशिशों में जुटी रहीं। वो कहती हैं- 'मुझे खुद पर भरोसा था। मैंने तय कर लिया था कि इस परीक्षा में पास कर सकूं या नहीं, लेकिन जो भी और जितना भी करूंगी अपने लिए करूंगी। इसमें कोई कमी नहीं छोड़ूंगी, ताकि बाद में कोशिश न करने का मलाल न रहे।'
ये भी पढ़ें : जैसे भारत की राजधानी का नाम 'नई दिल्ली', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों की राजधानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
upsc - फोटो : file photo
आखिरकार 2017 में हुई यूपीएससी की परीक्षा में पुष्पलता को सफलता मिली। उन्हें 80वीं रैंक मिली थी। आज वह आईएएस अधिकारी हैं। कहती हैं 'परीक्षा पास करने के लिए नहीं, खुद के लिए मेहनत करें। पूरे मन और लगन से कोशिश करें।'

ये भी पढ़ें : दुनिया के इन 5 देशों के पास है सबसे ज्यादा सोना, क्या सूची में भारत शामिल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें