कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा सीडीएस) उन साहसी युवकों का इंतजार करती है जो देश की सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं । गौरतलब है कि कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के द्वारा आयोजित की जाती है । कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन के माध्यम से स्नातक छात्रों को सेना में जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है । जहां साहस एवं पराक्रम की परीक्षा होती है और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है । उल्लेखनीय है कि कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन के द्वारा जिन चार प्रमुख सैन्य अकादमियों के लिए चयन किया जाना है, वे इस प्रकार हैं -
1. भारतीय सैनिक अकादमी, (इंडियन मिलिटरी एकेडमी), देहरादून
2. नौसेना अकादमी (नेवल एकेडमी), गोवा
3. वायुसेना अकादमी (एयरफोर्स एकेडमी), हैदराबाद
4. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी), चेन्नई