फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS का देने जा रहे हैं एग्जाम, इन टिप्स का रखेंगे ध्यान तो आसान हो जाएगी राह

Sun, 08 Jul 2018 12:02 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UPPSC ने PCS 2018 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 6 अगस्त से पहले आप भी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 6 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। काफी समय बाद ऐसा है जब इतनी भारी संख्या में भर्ती होने जा रही है। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ होगी, जो 19 अगस्त को प्रस्तावित है। ऐसे मे चलिए हम आपको बताते हैं कि परीक्षा से पहले आप किन टिप्स को अपनाएं जिससे आपको सफलता मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
NCERT की किताबें पढ़ें
NCERT की किताबों से आप बेसिक जानकारी ले सकते हैं। मॉक टेस्ट से अभ्यास करना सबसे ज्यादा कारगर होता है, प्रीलिम्स से पहले कम से कम 10-12 मॉक टेस्ट जरूर दें। इसके अलावा, ऑनलाइन चीजों को भी सर्च करें और वहां से हेल्प लें।
विज्ञापन

3 of 5
जनरल नॉलेज पर ध्यान दें
इस बार पीसीएस की परीक्षा आईएएस परीक्षा की तर्ज पर होने जा रही है। ऐसे में सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें। अभ्यर्थी  देश-विदेश में घट रही तमाम घटनाओं से अपडेट रहें। इसके लिए अखबार जरूर पढ़ें। साथ ही पीआईबी की वेबसाइट पढ़कर खुद को ज्यादा से ज्यादा अपडेट रख सकते हैं। इस परीक्षा में करेंट अफेयर्स की काफी अहम भूमिका होगी। इसके लिए छात्रों को प्रीलिम्स का सेलेबस शॉर्टआउट कर उस पर काम करना चाहिए।

4 of 5
पिछले साल के पेपर का रिवीजन करें
पिछले साल के पेपर से तैयारी करना सबसे बेस्ट है। उससे आपको आइडिया भी लगेगा कि किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। इस बारे में किसी न किसी प्रकार का विचार प्राप्त करने की कोशिश करें। अभ्यर्थियों को भी प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करना चाहिए और जो प्रश्न सबसे ज्यादा संख्या में पूछे गए हैं उन्हें पता करने की कोशिश करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिस राज्य से हैं उसकी जानकारी रखें
पीसीएस परीक्षा राज्य केंद्रित परीक्षा होती है। ऐसे में अभ्यर्थी को उस राज्य के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक और सामाजिक संरचना के बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए इसलिए यूपीपीसीएस परीक्षा देते समय उत्तर प्रदेश को लेकर इन तथ्यों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें