फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP: आईएएस, वकील, इंजीनियर... जानें आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं यूपी बोर्ड के मेधावी

Fri, 25 Apr 2025 05:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP 10th-12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं। यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों का सपना सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना नहीं, बल्कि विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाना है। कुछ छात्र आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं, तो कुछ वकील बनकर न्यायपालिका में कदम रखना चाहते हैं। नीचे विस्तार से पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 8
UPMSP 10th-12th Result 2025 - फोटो : Adobe Stock
UPMSP 10th-12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के सपने बहुत बड़े होते हैं। यूपी बोर्ड के इन मेधावी छात्रों का लक्ष्य सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना नहीं होता, बल्कि वे विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का सपना भी देखते हैं। कुछ छात्र आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, वहीं अन्य छात्र वकालत में अपने कदम बढ़ाने के लिए वकील बनने का सपना रखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
मंडल टॉपर तुबा, डिंपल और रिया - फोटो : अमर उजाला

बरेली की बेटियों ने रचा इतिहास 

बरेली के भमोरा क्षेत्र स्थित सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है। इस कॉलेज की छात्रा तुबा खान ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर बरेली मंडल में टॉप किया है और पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। तुबा को कुल 500 में से 480 अंक मिले हैं, जो उनके कठिन परिश्रम और लगन का प्रमाण हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अनस - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के अनस खान बने हाईस्कूल टॉपर

गाजियाबाद जिले से अनस खान ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में जिले का टॉप स्थान प्राप्त किया है। अनस खान ने अपने मजबूत आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

4 of 8
अर्पित वर्मा - फोटो : संवाद

सीतापुर के अर्पित वर्मा को प्रदेश में तीसरा स्थान

हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर जिले के अर्पित वर्मा ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। अर्पित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र हैं और उन्होंने 600 में से 585 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

5 of 8
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की दिशा और दिव्यांशी का भी जलवा

मुजफ्फरनगर जिले के अमर नायक राहुल सिंह स्कूल, शाहपुर की छात्रा दिशा ने 10वीं कक्षा में जिला टॉप किया है। वहीं, भागवंती स्कूल की छात्रा दिव्यांशी यादव ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

6 of 8
वाराणसी की 10वीं टॉपर ख्याति सिंह - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की ख्याति सिंह बनीं प्रदेश की टॉप-10 में शामिल

वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज की छात्रा ख्याति सिंह ने 10वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 580 अंक अर्जित किए हैं। ख्याति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि परीक्षा के दिन पिता के द्वारा दिए गए हौसले ने उन्हें आत्मबल दिया और यही उनकी सफलता की असली वजह बना।
विज्ञापन

7 of 8
सिमरन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है सिमरन गुप्ता

उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल परिणाम में सिमरन गुप्ता ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। सिमरन ने 600 में से 584 अंक प्राप्त कर 97.50% अंक के साथ राज्य में रैंक-3 प्राप्त किया है। सिमरन का कहना है कि वे आगे चलकर आईआईटी जेईई की तैयारी करेंगी और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अनुष्का सिंह - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का सिंह ने 96.8% अंकों के साथ यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनका कहना है कि वे रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई करती थीं और शिक्षकों से अपनी शंकाओं का समाधान करती थीं। उनका सपना है कि वे भविष्य में सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनें। फिलहाल, वे जेईई की तैयारी कर रही हैं और बीटेक करने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें