फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ी, एक साल में इस तरह बन गईं जज

Wed, 18 Dec 2019 06:09 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना कौसर - फोटो : social media
हिना कौसर जमशेदपुर की रहने वाली हैं। UP PCS J 2019 की परीक्षा में एक साल में सफल होकर उन्होंने अपना जज बनने का सपना पूरा कर लिया है। हिना एक बड़ी कंपनी में काम कर रही थीं। पर अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं थी। इसलिए हिना ने नौकरी छोड़ दी और ज्यूडिशरी(न्यायपालिका) की तैयारी में लग गईं। आइए आगे पढ़ते हैं इनके द्वारा अपनाई गई स्ट्रेटजी...
विज्ञापन

2 of 5
हिना कौसर - फोटो : social media
  • हिना ने अपनी स्कूलिंग जमदेशपुर से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की है।
  • उन्होंने बंगलुरू से एलएलएम करने के बाद क्लैट की परीक्षा दी थी। पोस्ट ग्रेजुएशन बिजनेस क्लॉज से साथ की है, जिसके बाद उनकी नौकरी लग गई थी।
  • ढाई साल नौकरी करने के बाद उनके पास पैकेज अच्छे आने लगे थे, पर वे कुछ और करना चाहती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना कौसर - फोटो : social media
  • उन्होंने अपने विचार माता-पिता के साथ साझा किए। उन्होंने भी कहा कि अगर तुम खुश नहीं हो तो तुम्हें कुछ और करना चाहिए। तब हिना ने ज्यूडिशरी की पढ़ाई शुरू की।
  • उन्होंने अपनी नौकरी दिसंबर में छोड़ी और जनवरी से तैयारी में जुट गईं। पहली बार में मेन्स पास नहीं हो पाया। जबकि प्रीलिम्स में अच्छे नंबर आए। पर वह निराश नहीं हुईं।

4 of 5
judge - फोटो : अमर उजाला
  • एक साल की तैयारी से 2018 में पहली ही बार में बिहार, झारखंड राजस्थान ज्यूडिशरी की प्रीलिम्स परीक्षा में उनका चयन हो गया।
  • उन्होंने बताया कि परीक्षाएं हर राज्य में एक जैसी होती हैं। लेकिन जीके और जीएस के अलग होने के कारण वह थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए राज्य से जुड़ी सभी जानकारियां होनी जरूरी है।
ये बी पढ़ें- UPTET: परीक्षा में काम आएंगे ये 40 सवाल, एक बार जरूर पढ़ लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
  • आपकी पढ़ाई सिर्फ प्रीलिम्स तक ही न हो बल्कि मेंस के लिए भी शुरू से अभ्यास करें।
  • चूंकि तीसरा चरण इंटरव्यू का है, इसलिए लॉ शुरुआत से और अच्छे से पढ़ना जरूरी है। साथ ही केस लॉ पर ज्यादा ध्यान दें।
  • हिना का कहना है कि केवल एक सोर्स का अनुसरण करें। वह करंट अफेयर्स को अच्छा करने के लिए वे केवल वीडियोज देखती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें