फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: कक्षा 12वीं में चौथी रैंक हासिल कर किसान के बेटे ने सफलता का परचम लहरा

Sun, 28 Apr 2019 01:34 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
up board
UP Board 2019: उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019 घोषित कर दिए गए हैं। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने वाले छात्र युवराज से जानते हैं की उन्होंने कैसे यूपी बोर्ड 2019 की परीक्षा के लिए तैयारी की और किस प्रकार सफलता प्राप्त की ?
विज्ञापन

2 of 4
यूपी के बागपत जिले के एक किसान के बेटे युवराज ने सफलता का परचम लहरा दिया। युवराज ने यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम 2019 में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने पूरे राज्य की इंटरमीडिएट मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। युवराज ने कहा कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता के सपने पूरे किए जा सकते हैं। वह रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई करते थे। युवराज के अनुसार स्टडी टाइम टेबल बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। उनका सपना आगे चल कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।
विज्ञापन

3 of 4
युवराज ने कहा कि उन्हें पता था कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको बता दें कि, वह रात के दो बजे तक पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि दो बजे तक जो भी वे पढ़ते थे, वह सुबह उठने के बाद उसका रिवीजन जरूर करते थे। उन्होंने बताया की मैंने इस मेहनत से ही सफलता को पाया है। युवराज ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे स्टडी टाइम टेबल बनाएं और नियमित पढ़ाई करें।
विज्ञापन

4 of 4
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2019 के टॉपर युवराज ने कहा कि बोर्ड एक्जाम की बेहतर तैयारी में स्कूल के शिक्षकों ने उनकी मदद की थी। छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की गईं ताकि उन्हें ट्यूशन की आवश्यकता न हो। 

अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें