UP Board Exam
- फोटो : अमर उजाला।
UP Board Exam एडमिट कार्ड कहां से मिलेंगे?
उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से इस या अगले सप्ताह तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं। एक बार यूपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी हो जाने के बाद, छात्र इसे अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, स्कूल प्रबंधन को परीक्षा प्रवेश-पत्र को स्कूल प्रिंसिपल की लॉग इन आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को इन पर अपने हस्ताक्षर करने होंगे और स्कूल की मुहर लगा कर छात्रों को सौंपने होंगे। छात्र सीधे अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकते।