UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करा रहा है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं। यूपी बोर्ड की ओर से 31 मार्च, 2022 को 12वीं कक्षा और 12 अप्रैल, 2022 को दसवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कैसे आप सरल तरीके से गणित के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं।