फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: परिणाम से पहले जान लें यह जरूरी बात, कॉपी चेक से संबंधित खबर

Mon, 25 Mar 2019 04:47 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2019 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2019, 20 अप्रैल तक जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 9
सूत्रों के मुताबिक यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। यहां बता रहे हैं कि राज्य बोर्ड को यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2019 को जारी करने में कितना समय लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा 23 मार्च, 2019 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, होली की छुट्टियों के कारण, मूल्यांकन प्रक्रिया को आज, 25 मार्च, 2019 तक बढ़ा दिया गया था। अपेक्षाकृत, परिणाम जारी होने में 10 से 15 दिन और लग सकते हैं।

4 of 9
बोर्ड के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि UPMSP जल्द से जल्द हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है। साझा की गई तारीखें 20 अप्रैल या 21 के आसपास हैं। हालांकि, यह काफी हद तक मूल्यांकन कार्य के पूरा होने पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

5 of 9
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव द्वारा सभी जिला निरीक्षकों को एक निर्देश भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, DIoS को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि अंकन या उत्तर पुस्तिकाएं 25 मार्च तक पूरी हो जाएं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित होने वाले 58 लाख छात्रों के साथ, 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं थीं मूल्यांकन के लिए।
विज्ञापन

6 of 9
विभिन्न जिलों की रिपोर्ट यह पुष्टि करती है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड के करीबी सूत्रों ने सुझाव दिया है कि मूल्यांकन का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष 25 मार्च यानि आज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

7 of 9
एक बार मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाने के बाद, उत्तर पुस्तिकाओं और सूचियों को बोर्ड मुख्यालय के साथ साझा किया जाता है। इसके बाद इनकी जांच करती है। फिर सूची को अंतिम रूप दिया जाता है और रिलीज के लिए सर्वर पर अपलोड किया जाता है।

8 of 9
पूरी प्रक्रिया, विशेषज्ञ बताते हैं, लगभग दो से तीन सप्ताह का समय लगता है। आमतौर पर यूपी बोर्ड मई के अंत या जून की शुरुआत में परिणाम जारी करता है। हालांकि, पिछले साल बोर्ड ने 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। इस साल बोर्ड की योजना बेहतर है और इसे 50 दिनों के भीतर जारी किया जाए।
विज्ञापन

9 of 9
  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को कक्षा 12वीं के लिए और 28 फरवरी को कक्षा 10वीं के लिए संपन्न हुई। 
  • इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए 58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 
  • कुल 3.20 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं में 1.90 करोड़ हाई स्कूल या कक्षा 10 और इंटरमीडिएट या 12 वीं कक्षा के लिए 1.30 करोड़ का मूल्यांकन किया जाना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें