Board Exam Pressure 2025: परीक्षाओं के मौसम में बच्चों के ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव हावी हो जाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है समय पर विषय को खत्म करना और परीक्षा में अच्छे अंक लाना। इस चक्कर में वे अपनी क्षमताओं से परे जाकर काम करने लगते हैं और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में छात्रों के साथ ही उनसे जुड़े हरेक शख्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे इन मनोवैज्ञानिक बदलावों को समझें। साथ ही, उनका हौसला बढ़ाएं और सही तरीके से मार्गदर्शन करें। इससे न सिर्फ उन्हें अनावश्यक दबाव से बाहर निकलने में मदद मिलेगी, बल्कि वे अपनी तैयारी को भी सही दिशा दे पाएंगे। इन सबके अलावा, उन्हें हासिल करने योग्य लक्ष्य बनाने के तरीकों के बारे में भी बताएं।