फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Exam 2018 के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव, परीक्षा केंद्र में इन पर है रोक

Fri, 06 Jul 2018 03:13 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
UGC NET 2018 की परीक्षा 8 जुलाई को होगी। ऐसे में आखिरी वक्त में परीक्षार्थी पूरे जी-जान से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बार के परीक्षा पैटर्न में भी कई बदलाव किए गए हैं। बता दें कि सीबीएसई असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप की पात्रता के लिए इस परीक्षा का आयोजन करता है।
विज्ञापन

2 of 5
यूजीसी नेट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पहले 3 पेपर देने होते थे लेकिन इस बार अभ्यर्थियों को केवल 2 ही पेपर देने होंगे। यूजीसी ने इस बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 2 साल बढ़ा दी है। अब 30 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए कैसा होगा नेट के पेपर का पैटर्न।
विज्ञापन

3 of 5
पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड के बेस पर होगा। इसमें आपकी रीजनिंग एबिलिटी, कंप्रीहेंशन, मेंटल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस टेस्ट की जाएगी। इस पेपर में जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे।
कुल अंक: 100 
कुल सवाल: 50
हर सवाल 2 अंकों का होगा।
हर सवाल हल करना अनिवार्य है।
समय: पहले पेपर का समय सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।

4 of 5
दूसरा पेपर मल्टीपल क्वेश्चन होगा। जिस भी विषय से नेट का एग्जाम दे रहे हैं, इस पेपर में उसी विषय से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
कुल अंक: 200 
कुल सवाल: 100 
हर सवाल 2 अंकों का होगा।
हर सवाल हल करना अनिवार्य है।
समय: दूसरे पेपर का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन चीजों पर है रोक
हर परीक्षा की तरह इसमें भी आप अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं जा सकते। जैसे- लॉग टेबल, मोबाइल आदि। किसी भी तरह के किताब और नोट्स के ले जाने पर भी मनाही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें