UGC NET December Exam 2025: भारत में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि यही परीक्षा उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्रवेश का प्रमुख माध्यम मानी जाती है। यूजीसी नेट (दिसंबर) 2025 की परीक्षा अब नजदीक आ चुकी है, जो 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
ऐसे में, जब परीक्षा में लगभग दस दिन का समय शेष रह गया है, अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम चरण की तैयारी के लिए एक सुनियोजित रणनीति अपनानी चाहिए। पूरे सिलेबस को सही तरीके से दोहराना और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी है। इससे समय का सही उपयोग होगा और अच्छा प्रदर्शन किया जा सकेगा।