फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET: जल्द पता चलेगा कौन हुआ पास कौन हुआ फेल, ऐसे चेक कर सकेंगे आंसर की

Tue, 10 Jul 2018 03:43 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
UGC NET की परीक्षा बीते रविवार को देशभर में आयोजित हुई। सीबीएसई जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा आंसर की (UGC NET Answer key 2018) जारी करेगा। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हो सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन हर साल इस परीक्षा को कराती है। जानकारी के मुताबिक अगस्त में 'आंसर की' जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाकर 'आंसर की' चेक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
यूजीसी नेट की परीक्षा पैटर्न में इस बार बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को पहले 3 पेपर देने होते थे लेकिन इस बार अभ्यर्थियों के लिए केवल 2 ही पेपर थे। जिसमें एक टीचिंग एबिलिटी और दूसरा अभ्यर्थियों के विषय से संबंधित था। पहले प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न थे जबकि दूसरे में 100 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित थे। 
विज्ञापन

4 of 4
सीबीएसई पिछले कई सालों से नेट की परीक्षा आयोजित कर रहा था लेकिन इस बार यह सीबीएसई की आखिरी परीक्षा हुई। अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेट की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का गठन कर दिया है। अब सभी प्रतियोगी परीक्षाएं यही एजेंसी आयोजित कराएगी। दिसबंर में होने वाली नेट की परीक्षा भी टेस्टिंग एजेंसी ही कराएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें