फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट जेआरएफ : आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ी, ऊपरी आयु सीमा में भी हुआ बदलाव

Thu, 04 Mar 2021 04:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने वर्ष 2021 के यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। बता दें कि देशभर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर की योग्यता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी जेआरएफ के लिए आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 02 मार्च थी। इसे अब बढ़ाकर 09 मार्च, 2021 कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा साल में दो बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अब 09 मार्च, 2021 को मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2021 कर दी गई है। जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु 12 मार्च से लेकर 16 मार्च तक का समय दिया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से परीक्षा 11 चरण में यानी मई माह के 11 दिन में होगी। यूजीसी नेट जेआरएफ के लिए परीक्षाएं 02 मई से 17 मई 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा में भाग लेने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाई गई है। यह बदलाव सिर्फ इस परीक्षा के लिए मान्य होगा। ऐसे में अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है और आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आखिरी स्लाइड में देखें। साथ वहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर तुरंत आवेदन कर लें।  
विज्ञापन

2 of 6
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आयु सीमा (जेआरएफ) 
कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका था। जिसकी वजह से इस बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 31 वर्ष कर दी गई है। वहीं ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर को पांच साल और एलएलएम डिग्री के अभ्यर्थियों को तीन साल की छूट दी गई है। एनटीए ने कहा, यह आयु सीमा केवल वर्तमान परीक्षा में ही लागू होगी। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा लेक्चररशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है। असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। जबकि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित थी।  
विज्ञापन

3 of 6
यूजीसी नेट-जेआरएफ 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परीक्षा 11 चरण में
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से यूजीसी-नेट परीक्षा की तारीखों की घोषणा खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर की थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार, दो फरवरी, 2021 को बताया था कि इस बार एनटीए जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को आयोजित करेगी। डॉ निशंक ने विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता एवं सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। 
 

4 of 6
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
84 विषयों में नेट की परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 2021 के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को 02 फरवरी, 2021 से शुरू कर दिया गया है। साथ ही आवेदन की आखिरी तारीख 09 मार्च है। आवेदन फीस 10 मार्च तक जमा की जा सकती है। यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। ये सुबह और दोपहर यानी दो पारियों में होंगे। उल्लेखनीय है कि परीक्षा में पहला पेपर सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, टीचिंग और जनरल रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। यानी अभ्यर्थी 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
एनटीए, यूजीसी, नेट, JRF - फोटो : ugc net nta
साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
यूजीसी नेट परीक्षा की पहली पारी सुबह 09-12 बजे तक और तथा दूसरी पारी दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होती है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को साढ़े सात बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। दोनों पारियों में परीक्षा कुल 3-3 घंटे की होगी। यूजीसी नेट परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है। इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि दूसरा प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीटी विधि से किया जाएगा यानी यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UGC CSIR NET JRF 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परीक्षा के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने संबंधी अधिसूचना : Notice for date Extention 
आधिकारिक वेबसाइट
आधिकारिक अधिसूचना
ऑनलाइन आवेदन का लिंक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें