फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री रेडी इंजीनियर बनाने की ओर ग्राफिक एरा की एक और छलांग

Mon, 27 Nov 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए ग्राफिक एरा ने एक और छलांग लगाई है। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और फ्रांस की मशहूर आई.टी कम्पनी के बीच करार हुआ। इस करार के तहत फ्रांस की कम्पनी-सेपिएन्ट रेजरफिश के विशेषज्ञ ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सी.एस. और आई.टी. के छात्र छात्राओं को दुनिया की नई तकनीकों की ट्रेनिंग देंगे और उन्हें साफ्ट स्किल्स व क्षमता निर्माण के गुर भी सिखाएंगे जिससे उन्हें इंजीरियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जा सके। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय फ्रान्स की आई.टी. जाइन्ट सेपिएन्ट रेजरफिश के साथ ऐसा करार करने वाला देश का सातवां विश्वविद्यालय है।  
विज्ञापन


कैम्पस मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत किए गए इस करार में ग्राफिक एरा की तरफ से कुलपति प्रो. (डा.) एल. एम. एस. पालनी ने और सेपिएन्ट रेजरफिश की तरफ से कम्पनी के इण्डिया हेड श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। डा. पालनी ने कहा कि ग्राफिक एरा हमेशा से ही छात्रों के लिए प्रयोगात्मक अनुभवों को किताबी ज्ञान से ज्यादा महत्व देता आया है और ये करार इसी दिशा में एक और कदम है। 

गौरतलब है कि इंडस्ट्री रेडी इंजीनियर्स तैयार करने के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप इससे पहले भी टाटा टेक्नोलाजीस लिमिटेड के साथ हाथ मिला चुका है। टाटा के साथ हुए करार के बाद ग्राफिक एरा में टाटा टेक्नोलाजीस ने दुनिया की आधुनिकतम तकनीकों पर आधारित प्रयोगशालाए बनाई हैं। इन प्रयोगशालाओं में टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को इस तरह ट्रेन्ड करते हैं कि वे दुनिया के प्रमुख उद्योगो में जाकर पहले ही दिन से काम शुरू कर सकें।ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय भी इस कम्पनी के साथ पहले करार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें