Career Mentors: बोर्ड परीक्षाओं और सीयूईटी के परिणामों के बाद बहुत से छात्र ऐसे होंगे, जिन्होंने अपने लिए सही विकल्प का चयन कर लिया होगा। इसके विपरीत कई छात्र ऐसे भी होंगे, जो अभी भी अपने कॅरिअर और कोर्स को लेकर असमंजस में होंगे। चाहे छात्र हो या कोई पेशेवर, जिंदगी के किसी न किसी पड़ाव पर कॅरिअर काउंसलिंग या यूं कह लें कि कैरिअर कोचिंग की जरूरत पड़ती ही है।
इसमें सबसे अहम चार कोच (प्रशिक्षक) मुख्य भूमिका निभाते हैं, जो रुचि, समस्या, अनुभव या पसंद-नापसंद के आधार पर आपको जीवन के अहम फैसले लेने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ये चार कोच कौन हैं और किस तरह से ये आपका मार्गदर्शन करते हैं।