फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपको भी पढ़ते समय परेशान करती है नींद, तो अपनाएं ये टिप्स 

Tue, 03 Dec 2019 07:42 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
study - फोटो : file photo
अगर आप भी रजाई, कंबल की सिकाई में सो जाते हैं और आप चाह कर भी पढ़ नहीं पा रहे हैं। तो सर्दियों के इस मौसम में ऐसा होना आम बात है, पर इसके कारण पढ़ाई के होने वाले नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके चलते छात्र पढ़ाई में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते और ये उनके लिए मानसिक बोझ बन जाता है। एक बार आपके मन में यह बोझ आ गया तो फिर इससे जान छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। समय के साथ-साथ ये बढ़ता जाता है और इसके चलते ज्यादातर छात्र अपना महत्वपूर्ण समय केवल यही सोचने में निकाल देते हैं कि वो कितने समय सोए या पढ़े नहीं। अगर आप को भी पढ़ते समय नींद परेशान कर रही है, तो हम लेकर आएं है कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, जो आपको नींद से बचाएंगे।  
विज्ञापन

2 of 7
सुबह पढ़ें : सुबह का समय कई मायनों में महत्वपूर्ण होता है। सबसे पहले तो इस समय में कोई आपको परेशान नहीं करता। अगर इस समय को आप पढ़ने में इस्तेमाल कर लेते हैं तो रात को आप के उपर कोई दवाब नहीं होता की आपको दो घंटों में एक चैप्टर पढ़ना है। और फिर आपने अंग्रजी की वो कहावत तो सुनी ही होगी 'अर्ली टू बेड अर्ली टू राइज मैक्स ए मैन हेल्थी वेल्थी एंड वाइस'।
विज्ञापन

3 of 7
एक्सरसाइज करे : जिन लोगों को अधिक नींद आती है उन्हें हर रोज सुबह योगाभ्यास करना चाहिए। योगाभ्यास करने से उन्हें नींद कम आएगी। आप ध्यान भी कर सकते हैं, ऐसा करने पर आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा और पढ़ाई में भी ध्यान लगेगा। जब आप अधिक देर से पढ़ रहे हैं और आपको नींद आने लगे तो ऐसे में आप 2 से 3 मिनट के लिए खड़े होकर कोई भी व्यायाम या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकी नींद और आलसपन दूर हो जाएगा और आप फिर पढ़ाई कर सकेंगे।

4 of 7
चाय-कॉफी : अगर आप पढ़ने बैठते हैं और पढ़ते वक्त आपको थकावट और नींद आना शुरू हो जाए तो ऐसे में कॉफी-चाय लेने से भी आप तरोताजा हो जाते है। कॉफी-चाय पीने से आपका आलस्य दूर हो जाएगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे। जब आप फ्रेश महसूस करने लगेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
बैड पे लेटकर पढ़ने से बचें : ज्यादातर छात्र ये गलती करते हैं । बैड पर पढ़ने से आपको आलस आ सकता है, जिसस नींद आने लगती है। इसलिए पढ़ाई करते समय हमेशा कुर्सी पर सही ढंग से पीठ सीधी रखकर ही बैठें। सामने एक टेबल रखें और किताब गोद में रखकर पढ़ने की बजाए सामने टेबल पर रखकर पढ़ें। यदि आप कुर्सी पर बैठे है तो भी अपने हाथ या पांव कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हिलाते रहे। इससे आपके शरीर में सुस्ती नहीं आएगी और सक्रियता बनी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
कमरे में रोशनी का ध्यान रखें  : बहुत से छात्र सिर्फ एक स्टडी लैंप जला कर ही पढ़ाई करते हैं । इसकी वजह से कमरे के बाकी हिस्से में तकरीबन अंधेरा रहता है। ऐसा वातावरण में आपको नींद आने लगती जो कि लाजिमी है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने स्टडी रूम में रोशनी का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बोलकर पढ़ें : अगर बैठ कर पढ़ते-पढ़ते आपको नींद आना शुरू हो जाए तो ऐसे में आप खड़े हो जाए और टहलते हुए पढ़ें। अगर आप अकेले पढ़ते हैं तो बोलकर भी पढ़ सकते हैं, इससे सारा आलस्य दूर हो
जाएगा और आपको नींद भी नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें : IITs Campus Placement: पहले पांच घंटों में ही छात्रों को मिले करोड़ों के सालाना पैकेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें