फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो इंटरव्यू में न करें ये गलतियां, सेलेक्शन पर होगा बुरा असर

Sun, 09 Jun 2019 03:16 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अगर आप किसी जॉब या इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं और किसी वजह से इंटरव्यूअर्स आपका फेस-टू-फेस इंटरव्यू नहीं ले सकते, तो वे आमतौर पर वीडियो इंटरव्यू का सहारा लेते हैं। इतना ही नहीं, कई जॉब्स के लिए इंटरव्यूअर्स मल्टीपल इंटरव्यूज लेना पसंद करते हैं। इसमें अभ्यर्थियों का पहले वीडियो इंटरव्यू लिया जाता है, फिर उन्हें फेस-टू-फेस इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

लेकिन कई बार अभ्यर्थी वीडियो इंटरव्यू में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो मामूली लगती हैं पर होती नहीं। इनका आपके इटरव्यूअर्स पर बुरा असर पड़ता है। ये गलतियां आपके सेलेक्शन के चांसेज को भी प्रभावित कर सकती हैं। आगे पढ़ें क्या हैं वे गलतियां...
विज्ञापन

2 of 4
interview
रोशनी कम होना

एक फोन इंटरव्यू की तुलना में वीडियो इंटरव्यू में जो लाभ होता है वह है फेशियल एक्सप्रेशंस देख पाने का। अगर आपका इंटरव्यूअर आपके चेहरे को कम रोशनी के कारण नहीं देख पा रहा है, तो उसे विजुअल फीडबैक लेने में दिक्कत होगी। यह बात इंटरव्यू में आपके खिलाफ जा सकती है।

इसलिए संभव हो तो प्राकृतिक रोशनी में बैठें। अगर कृत्रिम रोशनी में बैठना पड़े तो अपने लैपटॉप के पीछे रोशनी का पर्याप्त इंतजाम रखें।
विज्ञापन

3 of 4
शोर भरा वातावरण

वीडियो इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यूअर्स के लिए आपका बैकग्राउंड अहम है। यानी उसे स्क्रीन पर आपके पीछे क्या दिखाई और सुनाई दे रहा है, यह बात महत्वपूर्ण है। फेस-टू-फेस इंटरव्यू के बजाय यहां आप अपने आसपास के वातावरण के लिए कहीं अधिक जिम्मेदार होते हैं। 

इंटरव्यू के लिए बिल्कुल शांत जगह चुनें।
विज्ञापन

4 of 4
interview
आई कॉन्टैक्ट टूटना

किसी वीडियो चैट के दौरान लगातार कैमरे की ओर देखते रहने में हमसे चूक हो सकती है और हमारा आई कॉन्टैक्ट टूट सकता है। लेकिन इंटरव्यू के दौरान यह गलती नहीं होनी चाहिए। क्योंकि आई कॉन्टैक्ट इस बात का सबूत है कि आप सामने बैठे व्यक्ति की बातों पर ध्यान दे रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी झलकता है।

लगातार आई कॉन्टैक्ट बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है, इंटरव्यूअर की वीडियो फीड को अपने कैमरे के बिल्कुल नजदीक सेट करना। आप अपने इक्विपमेंट को अपनी सहूलियत के अनुसार इस तरह व्यवस्थित कर सकते हैं कि आपको कैमरे में सीधे देखने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें