फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skill Development: जितना ज्यादा सीखेंगे, उतने मजबूत होंगे फैसले; सफलता की असली कुंजी है लगातार कौशल विकास

Tue, 29 Jul 2025 03:16 PM IST
शाहीन परवीन मार्क फैबियन, वारविक विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति के रीडर

सार

Continuous Learning: सही फैसले लेने की क्षमता केवल अनुभव से नहीं, बल्कि लगातार सीखने और कौशल विकसित करने से भी आती है। जब आप खुद को नई चीजों से अपडेट रखते हैं, तो न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि आप जिंदगी और करियर से जुड़े निर्णय भी बेहतर तरीके से ले पाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Skill Development: क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आपको अपनी पसंद खुद चुनने का अधिकार मिलता है, तो आप ज्यादा प्रेरित महसूस करते हैं? आत्मनिर्णय के सिद्धांत के पीछे यही विचार है। आत्मनिर्णय से तात्पर्य किसी व्यक्ति की स्वयं निर्णय लेने और अपने जीवन का प्रबंधन करने की क्षमता से है। आत्मनिर्णय सिद्धांत के अनुसार, तीन बुनियादी जरूरतें (स्वायत्तता, क्षमता और संबद्धता) लोगों को आगे बढ़ने और बदलने के लिए प्रेरित करती हैं। 

आंतरिक प्रेरणा या व्यवहार के अंतर्निहित प्रतिफल के लिए गतिविधियों में संलग्न होने की अवधारणा, इस सिद्धांत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आत्मनिर्णय हमारे अनुभवों और परिवेश के आधार पर बदल सकता है। क्या आप और अधिक आत्मनिर्णय लेना चाहते हैं? अपने आत्मनिर्णय कौशल को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आत्मविश्वास कम न होने दें

बाहरी कारक कभी-कभी आत्मनिर्णय की क्षमता को कम   कर सकते हैं। आंतरिक रूप से प्रेरित व्यवहार के लिए लोगों को बाह्य पुरस्कार देने से स्वायत्तता कमजोर हो सकती है, जिसे अति-औचित्य प्रभाव (ओवरजस्टिफिकेशन इफेक्ट) के रूप में जाना जाता है। जैसे-जैसे व्यवहार बाहरी पुरस्कारों द्वारा नियंत्रित होता जाता है, लोग अपने व्यवहार पर कम नियंत्रण महसूस करने लगते हैं या उनकी आंतरिक प्रेरणा कम हो जाती है।

हालांकि सकारात्मक प्रतिक्रिया आत्मनिर्णय को भी बढ़ावा दे सकती है। आंतरिक प्रेरणा बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति को सकारात्मक प्रोत्साहन और प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता होती है। यह प्रतिक्रिया स्वतःस्फूर्त व प्रामाणिक लगती है और लोगों को अपने प्रदर्शन के बारे में अधिक आत्मविश्वास महसूस करने में मदद करती है। ऐसी प्रतिक्रिया लोगों को अधिक सक्षम महसूस कराती है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जागरूक होने की जरूरत

आत्म-निर्णय के उच्च स्तर को विकसित करने के लिए आपको आत्म-नियमन कौशल (अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहारों को नियंत्रित करने की क्षमता) पर भी काम करना होगा। कुछ रणनीतियां जो आपको खुद को बेहतर ढंग से विनियमित करने में मदद कर सकती हैं, उनमें मानसिक और शारीरिक रूप से आप कैसा महसूस करते हैं। इसके लिए इसके बारे में अधिक जागरूक रहें, साथ ही अपनी भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को बेहतर ढंग से निर्देशित करने के लिए संज्ञानात्मक पुनर्गठन का अभ्यास करें।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अपनेपन का एहसास 

मजबूत सामाजिक रिश्ते प्रेरणा और खुशहाली को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे लोगों की तलाश करें, जो आपको परवाह का एहसास दिलाएं। यह कोई परिवार का सदस्य या दोस्त हो सकता है, या आपके कार्यस्थल के सहकर्मी, कोई सलाहकार या कोई और जो आपको सहारा और अपनेपन का एहसास दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

खुद को तराशते रहें 

महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कुशल बनने से आपके भीतर आत्मनिर्णय की भावना विकसित होती है। चाहे किसी शौक, शैक्षणिक विषय या किसी अन्य क्षेत्र में आपकी गहरी रुचि हो, उसके वारे में जितना हो सके सीखना और अपने कौशल में सुधार करना आपको अधिक सक्षम महसूस करने में मदद कर सकता है।

- द कन्वर्सेशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें