फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी अब नहीं बनेगी लाचारी, पढ़ाई के लिए लें 10-20 लाख का लोन, नौकरी लगने पर चुकाएं

Tue, 11 Dec 2018 09:52 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
education loan
आज के समय में पैसे न होना एक सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर भी इसका काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पर अब इस समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है।यदि आप अपनी पढ़ाई के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप अब घर बैठे एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
स्कूल में 12वीं के बाद जो स्टूडेंट्स पड़ाई में अब्बल हैं पर आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए शिक्षा प्राप्त करना किली चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोन लें कैसे और सही समय क्या है चुकाने का। ऐसे ही स्टूडेंट्स की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ‘विद्यालक्ष्मी पोर्टल’ शुरू किया है। आइये अगली स्लाइड में जानता हैं क्या है ये योजना।
विज्ञापन

3 of 6
आपको बता दें कि लोन अप्लाई के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.vidyalakshmi.co.in पर जाएं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके माध्यम से स्टूडेंट्स एक साथ तीन बैंकों में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए छात्र बड़ी आसानी से लोन ले सकते हैं। इस पोर्टल से 23 बैंक (सरकारी और निजी) रजिस्टर्ड हैं। इस पोर्टल की मदद से 44 किस्म के लोन प्रोवाइड करवाए गए हैं।

4 of 6
बिनी किसी सर दर्द पाले उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। आपको बता दें कि इसके माध्यम से ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के बाद एजुकेशन लोन लेने में दिक्कतें कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार के विद्यालक्ष्मी पोर्टल सहूलियत देने के मामले में काफी लाभकारी है। युवाओं को सबसे पहले ‘विद्यालक्ष्मी’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
एजुकेश्ान लोन - फोटो : demo pics
रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एजुकेशन लोन का एप्लीकेशन भरना होगा। इस प्रतिक्रिया के बाद छात्र अपनी सहूलियत के हिसाब से बैंकों की योजनाओं को सर्च करके अप्लाई कर सकता है। आपको बता दें कि जो बैंक छात्र के लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस करेगा, वह उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या आप जानते हैं अगर आपको लोन के लिए आवेदन करने के दौरान किसी तरह की दिक्कत आती है या फिर बैंक उसे लोन देने में किसी भी तरह का कारण देकर मना करें तो वह इस पोर्टल पर जाकर उस बैंक की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर बैंकों की एजुकेशन लोन स्कीम की जानकारी, कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन, एक साथ तीन बैंकों में लोन के लिए आवेदन की सुविधा भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें