शुगर इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। शनिवार को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) कानपुर ने सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च से लेकर चार मई 2018 तक करें अावेदन
2 of 4
एनएसआई से करें शुगर टेक्नोलॉजी का कोर्स
इच्छुक उम्मीदवार 19 मार्च से लेकर चार मई 2018 की शाम पांच बजे तक इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों को संस्थान की वेबसाइट www.nsi.gov.in पर आवेदन करना होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि नौ कोर्सों के लिए 10 जून को कानपुर, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और पटना में एंट्रेंस टेस्ट होगा। प्रत्येक कोर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा शेड्यूल
3 of 4
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट
ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 19 मार्च 2018
आवेदन की अंतिम तिथि : 4 मई 2018
ऑनलाइन आवेदन हो चुके फार्म को प्रिंट करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 31 मई 2018
एंट्रेंस एग्जाम की तिथि : 10 जून 2018
आवेदन शुल्क
वर्ग शुल्क
सामान्य वर्ग 1200/-
एससी-एसटी वर्ग 800/-