फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

Mon, 25 Apr 2016 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
लखनऊ का 23 वर्षीय गौरव सिद्धार्थ हिंदुस्तान का गौरव बनने के बहुत करीब है। गौरव एक बाइकर है। बुलंद हौसले, पक्के इरादे और दो पहियों से देश का ज्यादातर हिस्सा नाप चुका है। गिनीज रिकॉर्ड भी बस चंद मीलों के फासले पर है। लक्ष्य 1.2 लाख किलोमीटर की दूरी मोटरसाइकिल से तय करने का है। अब तक की अपनी यात्रा के दौरान गौरव देश की जानी-मानी हस्तियों से मिला। इनमें पीएम मोदी की मां से लेकर अन्ना हजारे, इन्फोसिस चेयरमैन नारायणमूर्ति भी शामिल हैं। कुछ रोमांचक बोलती हुई तस्वीरों के जरिए गौरव की अब तक की यात्रा के कुछ सुनहरे पल...
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

2 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
वर्तमान में मोटरसाइकिल से सबसे लंबा रास्ता तय करने का विश्व रिकॉर्ड डैनेल लिन के नाम पर है। लिन ने 19 सितंबर 2014 से 29 अगस्त 2015 के बीच 78 हजार 214 किलोमीटर का रास्ता मोटरसाइकिल से तय किया था। लिन ने ये यात्रा अमेरिका में की थी। गौरव लिन के रिकॉर्ड से कुछ ही फासले पर है। खास बात ये भी है कि गौरव इस दौरान खुद की बाइक डायरीज भी लिख रहा है।
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

3 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
गौरव ने बीते साल 17 सितंबर से अपने यात्रा शुरू की थी। अपनी पहले दौर की यात्रा के दौरान गौरव ने सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड लेह खारदुंगला पर मोटरसाइकिल की सवारी की। गौरव बाइक से उस जगह तक गया जहां से चाइना बॉर्डर सटा हुआ है।

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

4 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
गौरव ने नॉर्थईस्ट की यात्रा के दौरान मणिपुर की आयरन लेडी कही जाने वाली इरोम शर्मिला से मुलाकात की। शर्मिला वर्षों से मणिपुर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स एक्ट हटाने के लिए अनशन कर रही हैं। उत्तर-पूर्व की जनजातियों से भी गौरव की मेल-मुलाकात हुई।
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

5 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
दूसरे दौर की यौत्रा के दौरान गौरव ने 12000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। बाइक से यात्रा के दौरान रास्ते में उसे स्थानीय लोग जो भी खाने-पीने को देते है उसे वह खुशी-खुशी खाता है। ऐसा नहीं है कि गौरव की यात्रा बहुत सरल रही हो। कई दफे तो गौरव को भूखे पेट ही खुले आकाश नीचे सोना पड़ता है।
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

6 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
तीसरे दौर की यात्रा के दौरान गौरव ने पश्चिम की ओर रुख किया और राजस्थान से लेकर गुजरात तक 14000 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान जिन जगहों पर वह गया, उसने वहां की संस्कृति को करीब से देखा और जाना। इस दौरान उसने गुदगुदाने वाले छोट-छोटे मौकों का जी-भरकर लुत्फ लिया।
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

7 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
अपनी यात्रा के दौरान गौरव योग गुरू रामदेव से मिला और उन्हें मोटर साइकिल चलाने पर राजी कर लिया।

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

8 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
गौरव हीरो इंपल्स बाइक चलाता है। जिसकी अधिकतन गति 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है। नारंगी रंग की इस बाइक कौ गौरव 'बावरी 2.0' बुलाता है।

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

9 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
गौरव को इंफोसिस के फाउंडर एन.आर. नारायणमूर्ति ने स्पॉसर करने का ऑफर दिया जिसे गौरव ने फिलहाल लेने से मना किया है। मनोविज्ञान में स्नातक गौरव एक बैंक मैनेजर का बेटा है। फिलहाल अपना सारा खर्च गौरव अपनी ही जेब से निकाल रहा है। लेकिन ये भी कहता है कि जरूरत पड़ने पर स्पॉन्सर्स की मदद लेगा।

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

10 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
अपनी यात्रा के दौरान गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां से भी मिला और उनका आशीर्वाद लिया। वह अन्ना हजारे और श्रीश्री रविशंकर से भी मिला।
विज्ञापन

यूपी के छोरे ने दो पहियों से नाप दिया जहां, गिनीज के काफी करीब

11 of 11
गिनीज के करीब बाइकर गौरव - फोटो : facebook
गौरव की मानें तो उसे विविधताओं वाले भारत की संस्कृति को करीब से देखना था, इसलिए फरवरी साल 2014 से 9 अप्रैल 2015 तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा की। उसी से उसे और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। नतीजतन, आज लखनऊ का गौरव देश का गौरव बनने की ओर अग्रसर है।

यह भी देखें-24 साल की इस लड़की के बनाए ऐप ने बदल दी विकलांगों की जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें