साल 2016-17 में महिला शक्ति ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं। राजनीति से लेकर खेल जगत तक, डिफेंस से लेकर मनोरंजन के क्षेत्र तक हर जगह महिलाओं ने अपने परचम लहराएं हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ महिलाओं के बारे में जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
विज्ञापन
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
2 of 12
जम्मू कश्मीर में विकास और शांति की स्थापना करते हुए पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती 4 अप्रैल 2016 को राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।
विज्ञापन
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
3 of 12
नारी शक्ति को साबित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने 21 अगस्त 2016 को मणिपुर के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
4 of 12
साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी शो 'क्वांटिको' में एफबीआई एजेंट की भूमिका के लिए पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
विज्ञापन
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
5 of 12
टेलीविजन की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा ने एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में अपना तीसरा स्थान हासिल किया है। साल 2016 में निया शर्मा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
विज्ञापन
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
6 of 12
साल 2016 में भारतीय महिलाओं ने रक्षा क्षेत्र में कॉम्बैट रोल हासिल कर इतिहास रच दिया और तीन महिला पायलटों का पहला बैच भारतीय वायुसेना को मिला। भारतीय वायु सेना के फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली तीनों महिलाओं अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। देश की ये तीन अफसर बेटियां पहली बार वायुसेना में बतौर फाइटर प्लेन पायलट कमीशन हो गई हैं।
विज्ञापन
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
7 of 12
साल 2016 में ही लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ऐसी पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने 'एक्सरसाइज फोर्स 18' नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभियान का नेतृत्व करने वाली भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया।
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
8 of 12
खेलों की दुनिया में भी महिलाओं ने देश का ध्वज बड़ी शान से ऊंचा उठाया है। हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक ने अगस्त 2016 में रियो ओलंपिक में 58 किग्रा वर्ग में रेपेचेज में कांस्य पदक जीता।
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
9 of 12
रियो ओलंपिक की बैडमिंटन महिला एकल स्पर्धा में पी वी सिंधु ने रजत पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
10 of 12
रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली 23 वर्षीय दीपा कर्माकर भारत की पहली महिला जिमनास्ट बनीं और वह फाइनल तक पहुंची।
Womens Day Spl : साल 2016-17 में इन महिलाओं ने देश में लहराए अपने परचम
11 of 12
भारत की दीपा मलिक ने 12 सितंबर को रियो ओलंपिक में गोला फेंक एफ-53 स्पर्धा में रजत पदक जीता और परालंपिक में पदक हासिल करने वाले देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।