कुछ सालों पहले तक अरुनाभ कुमार को कोई जानता तक नहीं था और आज वह दुनिया भर में अपनी कामयाबी के किस्से सुना रहे हैं। वो कामयाबी जो उन्हें बहुत मेहनत और मशक्कत के बाद मिली है। आज अगर यूट्यूब चैनल 'दी वायरल फीवर' को युवा इतना पसंद करता है तो इसका पूरा श्रेय अरुनाभ को जाता है। 2010 में शुरू हुए इस चैनल के आज बीस लाख से ज्यादा सबस्क्राईबर्स हैं। इसकी पॉप्यूलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शाहरूख खान तक इनके फैन हैं और इनके वीडियोज में दिख चुके हैं।
विज्ञापन
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
2 of 11
आईआईटी खड़गपुर से इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी अरुनाभ का दिल इंजिनियरिंग में नहीं लगा। और फिर मुंबई में नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने नौकरी छोड़ कुछ शॉर्ट फिल्में बनाई। दोस्तों ने सलाह दी तो उन्होंने असिसटेंट डाइरेक्टर के लिए नौकरी तलाशनी शुरु कर दी। आखिर में उन्हें गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेंमेंट में नौकरी मिली। ओम शांति ओम में उन्होंने फराह खान को असिस्ट किया।
विज्ञापन
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
3 of 11
- फोटो : Instagram
अरुनाभ मानते हैं कि उन्होंने फिल्मों के बारे में जो सीखा वह यहीं से सीखा। शाहरूख खान, फराह खान और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट के टेक्नीशियन्स को वह अपने फिल्म स्कूल का गुरू मानते हैं। लेकिन फराह खान को असिस्ट करने के बावजूद उनका करियर ज्यादा रफ्तार न पकड़ सका।
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
4 of 11
- फोटो : Instagram
भारत में ऑनलाइन कंटेंट को शुरू करने वाले अरुनाभ की राह इतनी आसान नहीं थी। उन्हें शुरुआत में कई रिजेक्शन्स झेलने पड़े। जब अपना शो लेकर वो एमटीवी जैसे यूथ ओरिंटेटेड चैनल्स के पास गए तो सबने उनके कंसेप्ट को रिजेक्ट कर दिया। सभी चैनल्स का कहना था कि इंडियन ऑडियंस इस तरह के कंटेंट के लिए मैच्योर नहीं है।
विज्ञापन
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
5 of 11
- फोटो : Instagram
लेकिन अरुनाभ ने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे। वो सभी को यह दिखाना चाहते थे कि ऐसा कंटेंट भारतीय ऑडियंस को अपनी तरफ खींच सकता है। जब किसी चैनल ने उनके शो में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उन्होंने अपना कंटेट ऑनलाइन डालने की सोची। बस तभी से 'दी वायरल फीवर' की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
6 of 11
- फोटो : Instagram
खुद अरुनाभ भी मानते हैं कि अगर उन्हें यह रिजेक्शन्स ना मिले होते तो आज 'दी वायरल फीवर' होता ही नहीं। कुछ लोगों के साथ मिलकर 2010 में अरूनभ ने TVF की शुरुआत की और देखते ही देखते यह यंगस्टर्स के बीच लोकप्रिय हो गया। अरुनाभ TVF के क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट ऑफिसर हैं और साथ ही 'दी क्यूटिआपा गाय' के नाम से भी मशहूर हैं।
विज्ञापन
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
7 of 11
TVF ने अपने वीडियोज अपनी यंग टारगेट ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाने शुरु किए। इसके पहले वीडियो 'इनग्लोरियस सिनियर्स' को दो ही दिन में 17 हजार से ज्यादा बार देखा गया। TVF के अगले वीडियो को पांच ही दिन में दस लाख से ज्यादा व्यूज मिले। अरुनाभ कहते हैं कि दूसरे वीडियो के हिट होते ही उन्हें यकीन हो गया कि वे सही रास्ते पर हैं।
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
8 of 11
आज 'दी वायरल फीवर' कई सीरीज और वीडियोज बना चुका है। 'पर्मानेंट रूममेट्स' और 'पिचर्स' को इन सबमें से सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। TVF पिचर्स को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने शीर्ष 250 टीवी शोज की लिस्ट में शामिल किया है। पिचर्स भारत की तरफ से पहला ऐसा शो है जिसको आईएमडीबी ने अपना लिस्ट में शामिल किया है।
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
9 of 11
- फोटो : Instagram
TVF के 'ट्रिपलिंग', 'बेअर्ली स्पीकिंग विद अर्नब', 'दी मेकिंग ऑफ' और 'अर्नब्स क्यूटिआपा' को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। अरूनभ ने अब TVF को सिर्फ यूट्यूब तक ना सीमित कर के इसके वेबसाइट तक लाए हैं। 'टीवीएफ प्ले' नाम की वेबसाइट व ऐप्लीकेशन के जरिए अरुनाभ चाहते हैं कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
10 of 11
- फोटो : Twitter
इकोनॉमिक्स टाइम्स ने 2016 में '40 अंडर फोर्टी - यंग बिजनेस लीडर्स' की लिस्ट में अरुनाभ को शामिल किया। अरुनाभ टेड टॉक्स से लेकर दुनिया में कई जगह पर अपने स्ट्रगल और कामयाबी के किस्से सुना चुके हैं।
कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज
11 of 11
- फोटो : Instagram
आम आदमी की समस्याओं को हास्य तरीके से लोगों तक पहुंचा कर TVF आज सबका चहेता यूट्यूब चैनल बन चुका है। इसकी कामयाबी अरुनाभ की कामयाबी है। अपने काम पर पूरा यकीन व मेहनत ही वो चीज है जो अरुनाभ को इस ऊंचाई तक लाई है। आज कई युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।