फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

विज्ञापन
1 of 15
इन औरतों की कहानी जान आप अचंभे में पड़ जाएंगे। बिना दांतों, टांगों और छरहरे बदन के इन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में झंडे गाड़ दिए।(विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली)
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

2 of 15
ट्रांसजेंडर मॉडल: आइनस राउ ने कई लोगों को दिखाया है कि दुनिया को नए नजरिए से देखने की जरूरत है। मर्द के रूप में जन्मी राउ दुनिया की जानी मानी ट्रांसजेंडर वीमेन सुपरमॉडल हैं।
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

3 of 15
राउ ने जब सेक्स चेंज कराया तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो एक सुपरमॉडल के रूप में पहचानी जाएंगी लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें हाथों हाथ लिया।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

4 of 15
86 साल की मॉडल: भारत में 86 साल की उम्र में लोग या तो बिस्तर पकड़ लेते हैं या भजन कीर्तन में दिल लगाते हैं। लेकिन डेफेन सेल्फी इस उम्र में भी दुनिया की नंबर वन मॉडल हैं।
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

5 of 15
डेफेन अभी भी रैंप पर इठला कर चलती हैं और जवान लड़कों के साथ मैगजीन के लिए पोज देती हैं। डेफेन पिछले 70 सालों से मॉडलिंग कर रही है और उनका कहना है कि वो मरते दम तक मॉडलिंग करना चाहती है।
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

6 of 15
सबसे मोटी मॉडल: मॉडल जितनी पतली होगी उसके सफल होने के चांस उतने ही ज्यादा होंगे। लेकिन टैस हॉलिडे ने इस पैमाने को ही खारिज कर दिया। प्लस 26 साइज की टैस हॉलिडे सुपरमॉडल हैं और उन्हें उनके मोटेपन के चलते खूब ऑफर मिलते हैं।
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

7 of 15
मोटा कहे जाने पर वो खुश होती हैं क्योंकि टैस के लिए यह महज एक शब्द है। साल 2013 में टैस ने #effyourbeautystandards नाम का हैशटेग शुरु किया था। आज इंस्टाग्राम पर टैस के 7 लाख फॉलोअर्स हैं।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

8 of 15
बिना टांगों वाली मॉ़डल: आप कल्पना करेंगे कि कोई मॉडल बिना टांगों के ही इंडस्ट्री में सफल हो जाए। कानया सेसर इसका जीता जागता उदाहरण है। कानया आज सफल लॉन्जरी मॉडल है लेकिन आपको शायद ही पता हो कि बिना टांगों के पैदा होने के चलते कानया के माता पिता उसे एक बौद्ध मंदिर की सीढ़ियों बाहर छोड़ गए थे। तब कानया महज सात दिन की थी।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

9 of 15
आज कानया एक सफल लॉन्जरी मॉडल है। वो जमकर पैसे कमाती है और उसका खूब नाम है। कानया कहती है कि सेक्सी दिखने के लिए मुझे टांगों की जरूरत नहीं।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

10 of 15
बिना दांत और बालों वाली मॉडल: क्या आप बिना दांत और बालों वाली मॉडल की कल्पना कर सकते हैं? मेलीन गेडोस कल्पना नहीं है बल्कि ऐसी ही मॉडल हैं।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

11 of 15
मेलीन जन्म लेते समय ही दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी एक्टोडरमल डायसप्लासिया से पीड़ित थी। इस बीमारी में बच्चे के दांत और बाल नहीं उगते।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

12 of 15
मेलीन कहती है कि हो सकता है दांत और बाल लगाकर कि मैं दूसरों को अच्छी लगती लेकिन इससे मुझे अच्छा नहीं लगता। मैंने जो किया वो अपने लिए किया और इसका मुझे कोई अफसोस नहीं रहेगा।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

13 of 15
विटिल्गो मॉडल: मॉडल बनने के लिए बेदाग चेहरा होना जरूरी है लेकिन विनी हरलो इसका अपवाद बन चुकी हैं। विटिल्गो नामक बीमारी के चलते विनी का चेहरा और बदन चितकबरा हो गया लेकिन फिर भी वो इंडस्ट्री की टॉप मॉडल्स में शुमार की जाती है।

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

14 of 15
विनी ने कहा कि स्कूल में सब मुझे चितकबरी गाय और जेबरा कहकर चिढ़ाते थे।
विज्ञापन

दुनिया के लिए रोल मॉडल हैं, रैंप पर नजर आईं ये खास मॉडल

15 of 15
कनाडा में 1994 में जन्मी विनी इस समय अमेरिकाज नेक्स्ट सुपरमॉडल्स की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। विनी को चार साल की उम्र से ही विटिल्गो बीमारी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें