फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में फेल हुआ, चाय बेचकर किया गुजारा, PCS अधिकारी बनकर आया तो गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
arvind singh
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...यह शायरी इस शख्स पर एकदम सटीक बैठती है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
arvind singh
जब बेटा पीसीएस अधिकारी बनकर सामने आया तो पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नैनीडाडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ेथ निवासी अरविंद सिंह नेगी की। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कभी व्यापारी की दुकान में बैठ खाता-बही संभाले तो कभी पिता की छोटी-सी दुकान में बैठ चाय बेचने का काम किया। लेकिन कभी अपने लक्ष्य से नहीं चूके।
विज्ञापन

3 of 5
exam
अरविंद ने वर्ष 2003 में हाईस्कूल की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की। वर्ष 2005 में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी, लेकिन वे ये परीक्षा पास नहीं कर सके। इससे वे निराश नहीं हुए। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इस कारण अरविंद मेरठ जाकर पिता की छोटी-सी चाय की दुकान में हाथ बंटाने लगे। इसी अवधि में उन्होंने मेरठ से ही बीकॉम व एमकॉम की डिग्री भी हासिल की।

4 of 5
लेकिन, जीवन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था, उसे पाने के लिए मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटा। नतीजा, जो छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो गया था, वही आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी-पीसीएस लोअर) की परीक्षा पास कर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बन गया है। उनका कहना है कि, अभी साल 2016 में दिए गए पीसीएस अपर परीक्षा के रिजल्ट का उन्हें इंतजार है। वहीं वे 2017 पीसीएस का मेन एग्जाम में भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे पहले अरविंद ने व्यापरियों के बहीखाते भी संभाले। वर्ष 2013 में पहली बार पीसीएस की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। साल 2015 में उन्होंने फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी-पीसीएस लोअर) की परीक्षा दी। परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित हुए हैं, जिसमें अरविंद का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें