राशिद खान
जी हां, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अफगानिस्तान के 19 साल के राशिद खान हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 9 करोड़ में खरीदा था। एक वक्त ऐसा भी था जब अफगानिस्तान में युद्ध जैसी स्थितियों की वजह से राशिद के परिवार को कुछ सालों तक पाकिस्तान में रहना पड़ा। फिर जब अफगानिस्तान में हालत सुधरे तो उनका परिवार वापस लौट आया। यहां लौटकर राशिद खान ने अपनी स्कूलिंग फिर से शुरू की।