फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स ने मुंबई के आगे घुटने टेकना नामंजूर किया और जीता बॉलीवुड की जंग

Fri, 17 Mar 2017 01:34 PM IST
amarujala.com: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
1 of 5
नवाज - फोटो : source
दुनिया में जिस जिस ने भी अपनी मजबूरियों के आगे हार नहीं मानी हर उस इंसान ने इतिहास के पन्नों को अपने हाथों से लिखा है। 

आज हम आपको हिन्दुस्तान के ऐसे ही एक आदमी के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आप सब वाकिफ तो हैं लेकिन शायद कभी इस हिस्से पर ध्यान नहीं दिया होगा और वो नाम है नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नवाज - फोटो : source
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को आप सभी बहुत ही अच्छे से जानते हैं। आज की तारीख में बॉलीवुड में खुद की एक्टिंग के दम पर बिना किसी गॉड फादर के अगर किसी ने अपने नाम का परचम लहराया है तो वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नवाज - फोटो : source
नवाज का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था। इनके पिता एक किसान थे। नवाज ने जब अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की उसके बाद एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट के तौर पर काम किया। कुछ और नया पाने की, कुछ नया करने की चाहत दिल्ली खींच लाई। लेकिन यहां आकर सच से सामना हुआ और एक सोसाइटी में वॉचमैन की नौकरी मिली। 

कुछ वक्त तक यही नौकरी करते रहे क्योंकि दिल्ली में जीने खाने के लिए काम करना जरूरी था। फिर कहीं से थिएटर का पता लगा तो देखना शुरू कर दिया। 
 

4 of 5
नवाज - फोटो : source
यहां से थिएटर में इंटरेस्ट आया तो एनएसडी में दाखिले की तैयारी में लग गए और दाखिला मिल गया। लेकिन यहां के बाद असली स्ट्रगल शुरू होती है। कोर्स पूरा करने के बाद एक्टर बनने की चाहत में नवाज मुंबई पहुंच गए और शुरू हुआ जिन्दगी का असली संघर्ष। 

नवाज को एक बार फिर मुंबई ने संघर्ष के मैदान में खड़ा कर दिया था। शुरूआती दौर में भीड़ वाले किरदार मिलते, कहीं भीड़ में खड़े होने का तो कहीं हीरो से पिटने का रोल मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाज - फोटो : source
लेकिन नवाज ने हार नहीं मानी और लगे रहे। आज तकरीबन डेढ़ दशक बीतने के बाद नवाजुद्दीन बॉलीवुड के सबसे जाने-माने और टैलेंटेड कलाकारों में से एक हैं। आज देश ही दुनिया भर में नवाज के टैलेंट का लोहा मानते हैं लोग। 

बस, अंत में मोरल ऑफ द स्टोरी के रूप में एक ही बात कहना चाहूंगा, हौसलों से उड़ान होती है तो कभी हौसला ना हारें बस अपने हिस्से के काम में लगे रहें पूरी लगन से तो आपको कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें