Yashni Nagarajan, IAS Officer
- फोटो : Social Media
नौकरी छोड़ना विकल्प नहीं, समय प्रबंधन जरूरी
आपको जानकर हैरानी होगी कि जब यशनी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी तो वह फुल टाइम नौकरी में थी। उन्होंने वर्ष 2019 में ऑल इंडिया 57वीं रैंक हासिल करके आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा किया। हालांकि, शुरुआती तीन प्रयास में वे विफल रहीं, लेकिन उन्होंने अपने चौथे प्रयास में न केवल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की बल्कि टॉपर्स में भी जगह बनाई। साथ ही, इसके पीछे का कारण बेहतर समय प्रबंधन था। नागराजन के मुताबिक यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ना जरूरी नहीं है। आपको बस बेहतर समय प्रबंधन के साथ कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।