फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 50 रुपये लेकर निकला था, खड़ी कर दी 10 हजार करोड़ की कंपनी

Sat, 18 Feb 2017 06:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जिंदगी में कुछ कर गुजरने का जूनून हो तो कोई मुश्किल इंसान को नहीं रोक सकती। इसकी जीती जागती मिसाल हैं पीएनसी मेनन। महज 50 रुपये लेकर घर से निकले मेनन ने कैसे खड़ी कर दी 10 हजार करोड़ की कंपनी, हम बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
केरल में जन्में मेनन का सफर बचपन से ही मुश्किलों भरा रहा है। वह जब 10 साल के थे तभी पिता की मृत्यु हो गई। उसके बाद परिवार पर परेशानियों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने बीच में ही अपनी ग्रेजुएशन छोड़ दी और आस-पास की दुकानों में काम करने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
इसी दौरान उनकी मुलाकात एक शख्स से हुई जिसने उन्हें ओमान आ कर काम करने का न्योता दिया। बिना किसी जान-पहचान के अनजान शहर में जाना कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन मेनन ने यह रिस्क लिया।

4 of 6
जेब में सिर्फ 50 रुपये लेकर वह ओमान पहुंच गए। कुछ दिन वहां काम करने के बाद उन्होंने किसी तरह से साढ़े तीन लाख रुपये का लोन लेकर अपनी इंटीरियर डोकोरेशन की दुकान खोली। मेनन के काम को काफी लोगों ने सराहा और धीरे-धीरे उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स भी मिलने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
उनका सबसे पहला बड़ा प्रोजेक्ट था जब उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान का घर डिजाइन किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इंफोसिस के ऑफिस से लेकर कई बड़ी-बड़ी इमारतें डिजाइन कर चुके हैं मेनन। ताज्जुब की बात ये है कि उनके पास इंटीरियर डिजाइनिंग में कोई डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेनन की कंपनी 'शोभा डेवलपर्स' की कीमत 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा है। रियल स्टेट में इस कंपनी का काफी नाम है। मेनन को अपनी कामयाबी और चैरिटी के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें