दिल की सुनो और आगे बढ़ते रहो...एक दिन कामयाबी जरूर हासिल होगी। जी हैं इस शख्स ने ऐसा ही किया। साल 2002 में नौकरी छोड़कर इस शख्स ने अपनी कंपनी की शुरुआत की और आज 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मालिक बन गए हैं। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि पटू केशवानी हैं जो कि देश के मशहूर होटल चेन 'लेमन ट्री' के मालिक हैं। लेमन ट्री के 2-4 स्टार होटल हैं। पटू केशवानी के सफलता की कहानी आपको जिंदगी की राह पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देती रहेगी।