फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों की संस्कृतियों को जोड़ने में लगा ये आर्टिस्ट, चाक मिट्टी का देखिए कमाल

Fri, 17 Feb 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
भारत के टॉप टेन आर्टिस्ट में शुमार मानव गुप्ता ने पॉटरी आर्ट के जरिए संस्कृतियों को जोड़ने का बेहतरीन प्रयोग किया है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की वाहक गंगा को चाक मिट्टी की कला के जरिए दुनिया की दूसरी नदियों से जोड़ने का रचनात्मक बीड़ा उठाया है, जिसकी तारीफ चारों ओर हो रही है।
विज्ञापन

2 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
पॉटरी आर्ट में भारत की ख्याति को विश्व भर में फैलाने वाले आर्टिस्ट मानव गुप्ता ने पॉटरी आर्ट ऑफ इन्सटॉलेशन के जरिए गंगा के नए स्वरूप को पेश किया है।

नोएडा में लगे इस अनूठे संग्रहालय में रोज भारी भीड़ खिंच रही है। ये संग्रहालय 18 फरवरी तक जनता के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

3 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
जिस तरह कुम्हार के हाथों से बना माटी का घड़ा जल को निर्मल कर देता है, मानव के अनूठे पॉटरी आर्ट ने भारतीय संस्कृति को विश्व भर के सामने अतुल्य रूप से पेश किया है।
 

4 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
दुनिया में अपनी तरह के अनूठे आर्टिस्ट के रूप में ख्याति प्राप्त मानव गुप्ता ने पूरी शिद्दत से देशों की संस्कृति पालक नदियों को एक दूसरे से जोडने की कोशिश की है जो फलीभूत हुई है इस अनूठे संग्रहालय के रूप में।
 
विज्ञापन

5 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
संग्रहालय की थीम है 'एक्जेवेशन इन हायमन ऑफ क्ले', जिसके तहत मानव गुप्ता ने गंगा की संस्कृति को मिसीसिपी तक पहुंचाने का प्रयत्न किया है।
विज्ञापन

6 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
मानव गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति की महक चाक मिट्टी की सोंधी महक के साथ दुनिया के हर कोने में पहुंच जाए, उनका इतना ही मकसद है।
विज्ञापन

7 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
इस संग्रहालय के सिलसिले में मानव गुप्ता को अमेरिका और ब्रिटेन में भी बुलाकर सम्मानित किया जा चुका है।

8 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
उनका कहना है कि संस्कृति को इन्हीं मिट्टी के दियों की तरह बाहर रह रहे भारतवंशियों प्रवाहित करना है और इस दिशा में काम जारी है।

नदियां ही वो जरिया है जिसके जरिए संस्कृति एक देश से दूसरे देश में प्रवाहित होगी।

9 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
मानव गुप्ता का कहना है कि जल समेत पांच तत्व जीवन का सार हैं। इसी सार से संस्कृति बनती है। उनका उद्देश्य है कि वो इस संस्कृति को सारी दुनिया तक लेकर जाएं
विज्ञापन

10 of 10
मानव गुप्ता मृद्भाण्ड
मानव गुप्ता की इन कलाकृतियों को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में 18 फरवरी तक देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें