फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

Thu, 02 Feb 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पानी इंसान की मूल आवश्यकताओं में से एक है। लेकिन आज भी भारत में साफ पानी कई लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। हर साल ना जाने कितने लोग गंदा पानी पीने की वजह से अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में लोगों के लिए साफ पानी मुहैया कराना एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

2 of 6
बीटेक फाइनल ईयर के छात्र निरंजन करगी ने पानी साफ करने का उपकरण बनाया है। बच्चों को गंदा पानी पीते देख उन्हें लगा कि इस दिशा में काम करने की जरूरत है। अपनी अब तक की पढ़ाई के सहारे उन्होंने ऐसा उपकरण बनाया जो हर कोई आसानी से खरीद सकता है।
विज्ञापन

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

3 of 6
निरंजन कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले हैं। निरंजन कहते हैं कि उन्हें यह उपकरण बनाने का आइडिया तब आया जब उन्होंने अपने घर के पास बच्चों को गंदा पानी भरते हुए देखा।

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

4 of 6
उन्होंने कॉलेज के दौरान कई प्रोजेक्ट बनाए थे। इसिलिए उन्हें यह उपकरण बनाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। उन्होंने कार्बन, जाल, और रुई से यह उपकरण बनाया है। यह उपकरण काफी छोटा है जिससे यह आसानी से छोटी प्लास्टिक बोतल में आ जाता है। इसे आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

5 of 6
निरंजन का बनाया हुआ उपकरण केवल 20 रुपये की है। गरीब लोग इस तकनीक फायदा उठा सकें, इसलिए उन्होंने इसका मूल्य कम रखा है। निरंजन ने कहा कि, "हम अब तक 7 हजार से ज्यादा उपकरण बांट चुके हैं। आमतौर पर पानी साफ करने की मशीनें काफी महंगी आती हैं। हमारे लिए जरूरी था कि हम इसे सस्ता रखें ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोग इसे खरीद सकें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का दर्द देख कर बना डाला ऐसा उपकरण, पूरे देश को मिलेगा फायदा

6 of 6
निरंजन चाहते हैं कि वह कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करें ताकि सरकार स्कूली बच्चों को बाकी चीजों के साथ ये उपकरण मुफ्त में बांट सके। वह चाहते हैं कि देश के हर इंसान तक साफ पानी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें