फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के रूप में नाइट ड्यूटी करता था जम्मू-कश्मीर का ये शख्स, अब IPL में दिखाएगा हुनर

Tue, 10 Apr 2018 05:54 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कहते हैं अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है और ऐसा ही कुछ हुआ है जम्मू-कश्मीर के मंजूर डार के साथ। एक समय पर गार्ड की नौकरी करने वाला आज IPL 2018 का खिलाड़ी है। IPL 2018 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के मंजूर डार का चुना जाना कश्मीर जैसी जगह और उसके माहौल के लिए खुशी लेकर आया है। मंजूर को आईपीएल की नीलामी में  Kings XI Punjab की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। डार हाल ही में सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में खेल चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि मंजूर ने काफी संघर्ष करते हुए क्रिकेट के खेल में अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रतिष्ठित लीग में चुने जाने के बाद कश्मीर घाटी में खुशी का माहौल है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ Kings XI Punjab ने मंसूर दार को नहीं खिलाया था लेकिन टीम उनको प्लेइंग इलेवन में लेने का पूरा विचार कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतलब है कि मंजूर डार का क्रिकेट का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में उन्होंने बताया, 'मैंने वर्ष 2008 से 2012 तक गार्ड के रूप में नाइट में ड्यूटी की। इस दौरान क्रिकेट खेलना भी जारी रखा और क्लब क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के कारण मुझे शोहरत मिली। 
विज्ञापन

4 of 4
मंजूर डार ने आगे बताया- 'इस दौरान मेरा लक्ष्य अधिक से अधिक मैच खेलना होता था क्योंकि इससे मुझे अधिक राशि मिलती थी। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब मैंने अपना पहला क्लब मैच खेला था तो मेरे पास क्रिकेट शू और दूसरा साजोसामान भी नहीं था। मुझे पहुत परेशानी हुई थी लेकिन मैंने हार नहीं मानी और खेलता रहा। यही कारण है कि आज में इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें