UPSC CSE Topper IAS Officer Tina Dabi's Tips to Crack Civil Service: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 (UPSC Civil Service Exam) की प्रारंभिक अधिसूचना अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी, जिसके लिए परीक्षा मई 2023 में आयोजित होने वाली है।
इस बीच, आईएएस अधिकारी टीना डाबी (IAS Officer Tina Dabi) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को कैसे क्रैक करें (How to Crack UPSC Civil Service Exam) के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं। टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। यूपीएससी टॉपर टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट (DC&DM, Jaisalmer) के रूप में तैनात हैं। इस बार टीना ने यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए अपनी सफलता की यात्रा की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।