करियर के हिसाब से कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग महिलाओं कमतर आंकते हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र है टेक्नोलॉजी। यहां हमेशा से मर्दों का दबदबा रहा है। दुनिया भर में टेक के शीर्ष पदों पर 50 प्रतिशत भी महिलाएं नहीं हैं। ऐसे में शेरिल सैंडबर्ग सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
2 of 8
Sheryl Sandberg
शेरिल सैंडबर्ग दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) हैं। मार्क जकरबर्ग के बाद अगर फेसबुक में किसी का नाम है तो वह शेरिल ही हैं।
विज्ञापन
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
3 of 8
- फोटो : TIME Magazine
शेरिल सैंडबर्ग का नाम पूरी दुनिया में है। 2012 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शुमार किया था। फार्च्यून और फोर्ब्स जैसी मैगजीन्स ने भी उन्हें दुनिया के प्रभालशाली लोगों में शुमार किया है।
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
4 of 8
मार्क के अनुसार वह फेसबुक के लिए कोई सीओओ नहीं तलाश रहे थे। लेकिन शेरिल से मिलने के बाद उन्हें लगी कि वह फेसबुक के लिए एकदम सही हैं। 2008 में फेसबुक ने ऐलान किया कि वह गूगल की शेरिल को अपनी कंपनी का सीओओ बना रही है।
विज्ञापन
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
5 of 8
शेरिल पिछले आठ सालों से फेसबुक से जुड़ी हैं। उनके कंपनी से जुड़ने के बाद फेसबुक को बेहिसाब मुनाफा हुआ है और वह कंपनी को नई ऊंचाई पर लेकर गई हैं।
विज्ञापन
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
6 of 8
2015 में फेसबुक को सबसे अधिक फायदा हुआ था। इस साल कंपनी ने करीब 3.7 बिलियन डालर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपयों का कारोबार किया था। यह सब शेरिल की मेहनत का ही नतीजा था। शेरिल फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने वाली पहली महिला भी हैं।
विज्ञापन
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
7 of 8
Sheryl Sandberg
शेरिल ना ही सिर्फ फेसबुक को संभालती हैं बल्कि खाली समय में लिखती भी हैं। 2013 में 'लीन इन:विमेन, वर्क, एंड दी विल टू लीड' नाम से उनकी किताब भी आई थी। इसमें शेरिल ने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन की बात कही है।
जहां चलता है मर्दों का सिक्का, वहां इस औरत ने जमाई अपनी धाक
8 of 8
शेरिल ने अपनी पढ़ाई हावर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। फेसबुक से जुड़ने से पहले शेरिल गूगल में काम कर रहीं थीं। उन्होंने कुछ समय के लिए अमेरिकी सरकार के लिए भी काम किया है।