काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 12वीं में देश में दूसरे स्थान पर आने वाली दून के वेल्हम गर्ल्स की छात्रा तमन्ना दहिया ने इस कामयाबी के लिए सर्दी की छुट्टियां, घूमना-फिरना और अपने सारे शौक कुर्बान कर दिए।
विज्ञापन
2 of 6
tamanna dahiya
परीक्षा से दो माह पहले तो वह रोजाना आठ से नौ घंटे तक पढ़ती थीं। तमन्ना को यह तो पता था कि अच्छे अंक मिलेंगे, लेकिन वह सेकेंड टॉपर बनेंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। दिल्ली में रहने वाले तमन्ना के परिवार में इस कामयाबी से खुशी की लहर है।तमन्ना ने वर्ष 2010 में कक्षा पांच में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में दाखिला लिया था। उनके पिता कर्नल कुलदीप सिंह दहिया अंबाला में तैनात हैं। उनकी मां पूनम दहिया गृहिणी हैं। छोटा भाई जय आदित्य सिंह दहिया दून स्कूल में 10वीं का छात्र है।
विज्ञापन
3 of 6
tamanna dahiya
तमन्ना ने बताया कि उन्होंने पहले से ही कुछ बेहतर करने का संकल्प लिया था। 10वीं में तमन्ना ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद 12वीं की तैयारी में जी-जान से जुट गईं। तमन्ना ने बताया कि चूंकि, स्कूल परिसर में सोशल मीडिया की अनुमति नहीं थी, लिहाजा इसका उन्हें लाभ हुआ और उन्होंने पढ़ाई पर फोकस किया। यहां तक की सर्दी की छुट्टियों में जब उनकी दोस्त घर या घूमने चली गईं तो वह यहीं रहकर तैयारी में जुटी रहीं।
4 of 6
ICSE-ISC रिजल्ट
परीक्षा के दो माह पहले से रूटीन स्टडी का समय भी पांच घंटे से बढ़ाकर आठ से नौ घंटे कर दिया। नतीजतन, उन्होंने 12वीं में 99.25 प्रतिशत अंक हासिल किए। साथ ही देश में दूसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों की फेहरिस्त में शामिल हो गईं। इस कामयाबी का श्रेय तमन्ना माता-पिता के अलावा अपने टीचरों को देती हैं। उनका कहना है कि वेल्हम गर्ल्स स्कूल में उन्हें पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला, इसी वजह वह इतना कुछ कर पाईं। खास बात यह है कि तमन्ना ने 12वीं में चार में से तीन विषयों में अंकों का शतक भी लगाया है।
विज्ञापन
5 of 6
icse result
दाहिया की ‘तमन्ना’ है...
तमन्ना अब अपने पसंदीदा विषय राजनीति विज्ञान या इंटरनेशनल रिलेशन में कुछ अलग करने की ‘तमन्ना’ रखती हैं। उनका कहना है कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय या ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी में हैं। हालांकि, उन्होंने विधि प्रवेश परीक्षा क्लैट में भी हिस्सा लिया है। अगर वहां अच्छी रैंक मिली तो उसे भी अपना कॅरियर बना सकती हैं। तमन्ना का यह भी कहना है कि आज के युवा भले ही परंपरागत क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हों, लेकिन मैं राजनीति में हाथ आजमाना चाहती हूं। न केवल पढ़ाई, बल्कि तमन्ना खेलों की भी शौकीन हैं। उन्हें स्विमिंग के अलावा टेबल टेनिस और बैडमिंटन का शौक है। वह लिखती भी हैं और पढ़ने का भी पूरा शौक रखती हैं। खाली समय में केवल पढ़ाई पर ही फोकस करती हैं।
आईसीएसई के परीक्षा परिणाम पर खुश हाोते छात्र
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
तमन्ना का सक्सेस मंत्रा
1. जीवन में जो भी काम करो, कूल माइंड से करो। पढ़ाई भी हमेशा कूल माइंड से करोगे तो निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी।
2. विषय कोई भी हो, पूरी दिलचस्पी के साथ पढ़ना चाहिए। कई बार हम फेवरेट सब्जेक्ट के चक्कर में बोरिंग सब्जेक्ट से किनारा करने लगते हैं।
3. रूटीन स्टडी बेहद जरूरी है। ध्यान रहे कि अगर आप बोर्ड एग्जाम फेस करने जा रहे हैं तो कम से कम चार घंटे रोजाना जरूर फोकस होकर पढ़ें।
तमन्ना का रिपोर्ट कार्ड
इकोनॉमिक्स : 100
पॉलिटिकल साइंस : 100
इंग्लिश : 97
हिस्ट्री : 100